उत्तराखंडः मौसम विभाग की चेतावनी के बाद देहरादून में मूसलाधार बारिश, सहमे लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राजधानी देहरादून में मंगलवार को सुबह मूसलाधार बारिश हुई। बारिश इतनी तेज थी कि थोड़ी ही देर में सड़कें तालाब में बदल गईं। तेज बारिश से शहर के निचले इलाकों के लोग दहशत में अा गए।
बडकोट में यमुनोत्री राजमार्ग, धरासू , स्यानाचट्टी के बीच मलबा-पत्थर आने से मार्ग पर आवाजाही बंद हो गई। राजमार्ग बहाली के लिए मशीनें भेजी गई हैं।
वहीं बदरीनाथ हाईइवे लामबगड़ में बंद है। मार्ग के दोपहर तक खुलने के आसार जताए जा रहे हैं। फिलहाल मंगलवार सुबह से बदरीनाथ धाम की यात्रा थमी है। पांडुकेयश्वर में करीब 230 यात्री हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
आगामी 24 घंटे भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने देहरादून सहित प्रदेश के चार जिलों में आगामी 24 घंटे भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
बारिश की वजह से कुछ जगहों पर भूस्खलन भी हो सकता है।
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली और नैनीताल में आगामी 24 घंटे भारी बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।