फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   after two day marriage woman visit for exam 60 km in nainital

उत्तराखंडः शादी के दो दिन बाद 60 किमी की यात्रा कर परीक्षा केंद्र पहुंची विवाहिता 

Sat, 15 Jun 2019 02:40 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पतलोट (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पतलोट (नैनीताल) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 15 Jun 2019 02:40 PM IST
विज्ञापन
after two day marriage woman visit for exam 60 km in nainital
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Amar Ujala

शादी के बंधन में बंधने के बाद दो दिन बाद एक विवाहिता 60 किमी की यात्रा कर शुक्रवार को पतलोट महाविद्यालय में परीक्षा देने पहुंची। पतलोट महाविद्यालय में बीए छठे सेमेस्टर की छात्रा मुन्नी बिष्ट की शादी तय हो गई थी। 12 जून को उसकी मेहंदी की रस्म पूरी हुई। उसी दिन उसने राजनीतिशास्त्र प्रथम की परीक्षा दी। 13 जून को शादी होने पर वह 60 किमी दूर अपनी ससुराल जमराड़ी चली गई।

विज्ञापन


शुक्रवार को उसने ससुराल से कॉलेज आकर राजनीतिशास्त्र द्वितीय की परीक्षा दी। छात्रा मुन्नी ने बताया कि बेहतर भविष्य के लिए उसने परीक्षा नहीं छोड़ी। ससुराल वालों ने भी उसे परीक्षा देने की सहर्ष अनुमति दी। पतलोट महाविद्यालय परिवार समेत स्थानीय लोगों ने छात्रा के जज्बे की सराहना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed