उत्तराखंड: तीन दिन लगातार बारिश के बाद खिली चटख धूप, केदारनाथ के लिए हेली सेवा शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार तीन से हो रही बारिश से मंगलवार को राहत मिली। सुबह से ही राजधानी देहरादून समेत प्रदेशभर में चटख धूप खिली हुई है। वहीं केदारनाथ धाम के लिए भी हेली सेवा शुरू हो गई है।
जानकारी के अनुसार, टिहरी और कर्णप्रयाग में सुबह से ही बंद पड़े मोटर मार्ग सुचारू हो गए हैं। वहीं श्रीनगर में हल्की धूप के साथ भी कोहरा छाया हुआ है। बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में मंगलवार को पूर्वाह्न करीब साढ़े ग्यारह बजे सुचारु हुआ। हाईवे खुलने के बाद 1332 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर पहुंचे। जबकि 565 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम के दर्शन कर अपने गंतव्य को लौटे। सोमवार को भारी बारिश के दौरान देर शाम हाईवे लामबगड़ में अवरुद्घ हो गया था।
सोमवार को भारी मात्रा में मलबा आने से रुद्रप्रयाग गौरीकुंड हाईवे अभी भी बंद है। प्रशासन ने यात्रियों के लिए पैदल मार्ग पर खतरा देखते हुए अभी भी आवागमन बंद किया हुआ है।
पौड़ी में अलर्ट
वहीं, पौड़ी मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जिले में अगले 24 घंटे के भीतर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिलाधिकारी सुशील कुमार के मुताबिक मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जनपद में आईआरएस सिस्टम को अलर्ट किया गया है।
आपदा से जुड़े अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वे मुख्यालय में बने रहें। उन्होंने कहा कि आपदा से जुड़ी किसी भी तरह की सूचना को आपदा परिचालन केंद्र में दिया जाए। साथ ही स्कूल भी बंद किए गए हैं।