फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   After the video went viral, the villagers of complainant's

Dehradun News: पटवारी प्रकरण को लेकर हंगामा, तहसीलदार से ग्रामीणों की हुई नोकझोंक

Thu, 29 Feb 2024 12:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
After the video went viral, the villagers of complainant's
I- पटवारी के रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल होने पर भड़के लोग
विज्ञापन

I

I
I

I
I

I- ग्रामीणों ने कहा तीनों तहसीलों में चरम पर है भ्रष्टाचार, बिना रुपये दिए नहीं होते हैं कोई कामI

पटवारी के रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल होने के बाद शिकायतकर्ता के गांव सवाई के ग्रामीण कालसी तहसील पहुंचे। उन्होंने तहसील परिसर का घेराव करते हुए जबरदस्त हंगामा काटा। ग्रामीणों ने कहा जौनसार बावर की तीनों तहसीलों में भष्ट्राचार चरम पर है। सूचना पर पहुंचीं तहसीलदार और ग्रामीणों के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन के खिलाफ नारे भी लगाए।



बुधवार को कालसी ब्लॉक के सवाई गांव से चार दर्जन ग्रामीण तहसील मुख्यालय पहुंचे। वे एसडीएम योगेश मेहरा के कार्यालय आए। ग्रामीणों को पता चला कि एसडीएम विधानसभा ड्यूटी पर गए हैं तो उन्होंने तहसील में नारेबीजी शुरू कर दी। इस बीच तहसीलदार सुशीला कोठियाल को हंगामे की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची। तहसीलदार के तहसील परिसर में पहुंचते ही ग्रामीणों ने नारेबाजी शुरू कर दी। शिकायतकर्ता युवराज सिंह और अन्य ग्रामीणों ने कहा कि तीनों तहसील में बिना रुपये दिए काम नहीं होते हैं। कहा कि रुपये न देने पर दूर-दराज से आने वाले ग्रामीणों को परेशान किया जाता है। कहा कि अगर रुपये देने से इन्कार कर दिया जाए तो ग्रामीणों के कार्य पर आपत्ति लगाकर उसको रुकवा दिया जाता है। ग्रामीणों ने रिश्वत मांगने वाले पटवारी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन




तहसीलदार ने ग्रामीणों को बताया कि मामला जिलाधिकारी के संज्ञान में है। कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार ने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों का आक्रोश कम नहीं हुआ। इस दौरान तहसीलदार और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। विरोध बढ़ता देख तहसीलदार मौके पर चली गईं। ग्रामीण नारेबाजी करते हुए काफी देर तक तहसील परिसर में डटे रहे। प्रदर्शनकारियों में टिंकू सिंह चौहान, गुड्डू सिंह चौहान, खुशीराम, अमर सिंह चौहान, अर्जुन सिंह, आनंद सिंह, टीकम सिंह चौहान, दीपक सिंह चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed