फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   After the order of the court, the in-laws were booked for murder.

महिला की मौत के बाद ससुराल वालों पर गैर इरादतन हत्या का आरोप

Tue, 25 Jan 2022 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
After the order of the court, the in-laws were booked for murder.
देहरादून। महिला की मौत के बाद उसके परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों और पति पर मुकदमा दर्ज कराया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा लिखा है।
विज्ञापन

पटेलनगर कोतवाली पुलिस के मुताबिक,राजकुमार निवासी संजय कॉलोनी पटेलनगर की शिकायत पर कोर्ट के आदेश पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें रवि कुमार गुप्ता पुत्र जयप्रकाश निवासी चंद्रमणी चोइला, ससुराल पक्ष जयप्रकाश, मुकेश गुप्ता, संतोष, वैशाली गुप्ता, प्रदीप कुमार निवासी हनुमान चौक, अनूप निवासी बर्थवाल चौक चंद्रमणि चोइला के खिलाफ गंभीर आरोप हैं। राजकुमार के अनुसार उनकी बेटी आशा गुप्ता की शादी वर्ष 2012 में हुई थी। विवाह के कुछ समय के बाद बेटी आशा गुप्ता को दहेज के लिए परेशान व प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और मारपीट की गई। इसके अलावा 10 लाख रुपये की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन

सितंबर 2018 को आशा गुप्ता को बुरी तरह मारा-पीटा गया और उसका इलाज नहीं कराया गया। इसकी शिकायत एसएसपी कार्यालय में सितंबर 2019 को की गई। चौकी में माफीनामा लिखा गया। इसके बाद आरोपियों ने उनके मकान में जबरदस्ती कब्जा कर लिया। बेटी आशा गुप्ता के साथ लगातार मारपीट करते हुए आरोपियों ने एक राय 12 जुलाई 2021 को बेटी आशा की हत्या कर दी। आशा गुप्ता का शव चंद्रबनी में स्थित मकान में बिस्तर पर पड़ा मिला था। थाना चौकी से लेकर एसएसपी कार्यालय तक शिकायत दी गई, लेकिन पुलिस ने शिकायत के बाद भी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस के व्यवहार से परेशान होकर कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed