फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: 208 roads of the city will be declared public PWD submitted the list to the Municipal Corporation

Dehradun: सार्वजनिक घोषित होंगी शहर की 208 सड़कें, लोनिवि ने नगर निगम को सौंपी सूची, निगम ने शुरू की प्रक्रिया

Thu, 09 Nov 2023 12:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 09 Nov 2023 12:15 PM IST
सार

सार्वजनिक सड़क नहीं होेने से नगर निगम और लोनिवि भी इनके विकास को लेकर योजना नहीं बना पाते। ऐसे में लोक निर्माण विभाग ने ऐसी सड़कों की सूची तैयार कर नगर आयुक्त मनुज गोयल को सौंपी है।
 

विज्ञापन
Dehradun: 208 roads of the city will be declared public PWD submitted the list to the Municipal Corporation
सड़कें - फोटो : iStock

विस्तार

नगर निगम शहर की 208 सड़कों को सार्वजनिक घोषित करेगा। लोनिवि की ओर से सड़कों की सूची सौंपे जाने के बाद नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सार्वजनिक सड़क घोषित होने के बाद लोनिवि इनका निर्माण, मरम्मत और रखरखाव करेगा।

विज्ञापन


दरअसल, देहरादून शहर के लगातार विस्तार के कारण कई ऐसी सड़कें भी अस्तित्व में आई हैं, जो सार्वजनिक घोषित नहीं हो पाई हैं। प्रतिदिन बढ़ती कॉलोनियों में सड़कें तो काटी जा रही हैं, लेकिन कॉलोनी काटने वाले इनकी मरम्मत या रखरखाव नहीं करते। इससे यहां रहने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


सार्वजनिक सड़क नहीं होेने से नगर निगम और लोनिवि भी इनके विकास को लेकर योजना नहीं बना पाते। ऐसे में लोक निर्माण विभाग ने ऐसी सड़कों की सूची तैयार कर नगर आयुक्त मनुज गोयल को सौंपी है। इन सड़कों के स्वामित्व की स्थिति स्पष्ट होने के बाद लोनिवि इन पर कार्य शुरू करेगा। नगर आयुक्त ने अधिकारियाें को ऐसी सड़कें चिह्नित कर सार्वजनिक घोषित करने की कार्रवाई शुरू करने निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह है प्रक्रियाI
सड़कों को सार्वजनिक घोषित करने से पहले नगर निगम लोगों से सड़क के एक भाग पर नोटिस चिपकाकर आपत्ति मांगता है। इसके लिए एक माह का समय दिया जाएगा। आपत्ति प्राप्त न होने की दशा में सड़क को सार्वजनिक घोषित कर दिया जाता है। अगर आपत्ति आती है तो इसका निराकरण करने के बाद सड़क को सार्वजनिक घोषित करने की कार्रवाई की जाती है।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस: राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, भाषण की इन खास बातों से जीता दिल

इन वार्ड की सड़कें की गई हैं चिह्नितI
लोक निर्माण विभाग ने अभी तक वार्ड संख्या-77, 82, 83, 86, 87, 88, 89, 91, 92 एवं 93 में 208 निजी सड़कों की पहचान कर उनकी सूची नगर निगम को उपलब्ध कराई है। इन सभी सड़कों के सार्वजनिक होने से 35.56 किमी सड़कों का निर्माण लोक निर्माण विभाग की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed