फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   After Swami sanand death saint Gopaldas admitted in rishikesh AIIMS

स्वामी सानंद के निधन के बाद हरिद्वार में अनशन पर बैठे संत गोपालदास को देर रात एम्स में कराया भर्ती

Sat, 13 Oct 2018 09:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 13 Oct 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
After Swami sanand death saint Gopaldas admitted in rishikesh AIIMS
देर रात प्रशासन ने कराया एम्स ऋषिकेश में भर्ती - फोटो : अमर उजाला

स्वामी सानंद के देहावसान के बाद जल त्यागकर अनशन पर बैठे गोपाल दास को भी पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार की देर रात उठाकर एम्स में भर्ती करवा दिया है। मातृ सदन के लोग पूर्व की घटनाओं का हवाला देते हुए आरोप लगा रहे हैं कि एक बार फिर साजिशन मौत का घेरा बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


एसडीएम हर गिरि ने बताया कि गोपाल दास अचानक मातृ सदन में जाकर अनशन पर बैठ गए। उनके जल त्याग करने से तबियत बिगड़ने लगी थी, लिहाजा उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि गोपाल दास अक्सर अनशन पर बैठते रहते हैं। उन्हें पूर्व में भी ऋषिकेश से दो बार एम्स में भर्ती कराया जा चुका है। वह अपना नाम बदलकर अस्पताल से भाग जाया करते हैं।
विज्ञापन


एम्स के चिकित्सा अधीक्षक बृजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गोपाल दास के इलाज के लिए डॉ. मीनाक्षी धर के नेतृत्व में टीम बनाई गई है। उनके साथ डॉ. रविकांत, डॉ. पीके पांडा, डॉ. रवि गुप्ता संत का इलाज कर रहे हैं। डॉ. मीनाक्षी धर ने बताया कि गोपाल दास की हालत गंभीर है, लेकिन अभी खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

जबरन उठाकर करवाया भर्ती

After Swami sanand death saint Gopaldas admitted in rishikesh AIIMS
swami sanand
पूर्व में भी अज्ञात नाम से वे एम्स में भर्ती हुए थे। उस दौरान वह संस्थान प्रशासन को बिना सूचित किए गायब हो गए थे। इसकी सूचना पुलिस में दर्ज कराई गई थी। गोपाल दास को एम्स में पुलिस प्रशासन ने देर रात 3:40 पर भर्ती कराया। उन्हें 6 बजकर 40 मिनट पर एंडोकार्निलॉजी विभाग के प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया। उनकी विभिन्न जांचे हो रही हैं। रिपोर्ट आने के बाद तय होगा कि उन्हें कब तक डिस्चार्ज किया जा सकता है।  

गोपालदास का हाल जानने पहुंचे पूर्णानंद सरस्वती ने कहा कि गोपालदास पूरी तरह स्वस्थ चित्त थे। जबरन उन्हें हरिद्वार से उठाकर एम्स में भर्ती करवा दिया गया है। काफी गुहार लगाने के बाद चार लोगों को उनसे मुलाकात की अनुमति मिली। उनका कहना है कि गोपाल दास मौन हैं लिहाजा लिखकर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं कि वह एम्स से मुक्त होना चाहते हैं। उन्हें यहां घुटन महसूस हो रही है। उन्होंने आशंका जताई है कि स्वामी सानंद की तरह गोपाल दास को मारने की साजिश रची जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed