{"_id":"5826aa344f1c1b7304b38d3e","slug":"after-ssp-order-fir-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"कप्तान को आया गुस्सा तब आठ महीने बाद दर्ज हुआ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कप्तान को आया गुस्सा तब आठ महीने बाद दर्ज हुआ केस
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 12 Nov 2016 11:06 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बार केस दर्ज करने के आदेश देने के बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं होने पर कप्तान साहब का पारा चढ़ा और उन्होंने जब मातहतों को डपटा तब कहीं जाकर आठ महीने बाद कोतवाली में केस दर्ज किया गया। कोतवाली पुलिस आठ महीने से पीड़ित मर्चेंट नेवी अधिकारी को चक्कर कटवा रही थी।
विज्ञापन
इसी साल मार्च महीने में आशुतोष विजन पुत्र एसआर विजन निवासी पार्क रोड ने पुलिस को तहरीर दी थी, जिसमें आशुतोष ने पुलिस को बताया कि अज्ञात लोगों ने धोखाधड़ी करके उनके बैंक खाते से पांच लाख रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए। उस दौरान पुलिस ने संबंधित बैंक से संपर्क करने की बात कहकर आशुतोष को टरका दिया।
विज्ञापन
एसओजी को दिए जांच के दिए निर्देश
इधर आशुतोष बैंक अधिकारियों से लेकर पुलिस अफसरों के चक्कर काटते रहे। लेकिन कुछ नहीं हुआ तो आशुतोष और इनके पिता ने इसकी शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी ने एसओजी को जांच के निर्देश दिए। एसओजी ने जांच के बाद रिपोर्ट दी कि आरोप सही है। इस पर एसएसपी ने डालनवाला कोतवाली को केस दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डालनवाला ने आशुतोष को अपने क्षेत्र का मामला नहीं बताकर टरका दिया। बात फिर एसएसपी तक पहुंची तो उन्होंने आशुतोष को सीओ सिटी मनोज कत्याल के पास भेजा। यहां भी समय लगा। जब तीसरी बार आशुतोष अपनी आठ महीने पुरानी शिकायत लेकर पहुंचे तो एसएसपी ने मातहतों को फटकार लगाते हुए कोतवाली में केस दर्ज कर पांच दिन में रिपोर्ट तलब की है। आशुतोष मर्चेंट नेवी में चीफ अफसर हैं, जबकि इनके पिता स्टेट बैंक से चीफ मैनेजर पद से रिटायर्ड हैं।