फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   After spending crores, 30 roads of Public Works Department hanging in balance

लेटलतीफी: करोड़ों खर्च के बाद भी अधर में लोनिवि की 30 सड़कें, विधानसभा के पटल पर आए राज्य के वित्त लेखों से हुआ खुलासा

Thu, 31 Mar 2022 04:41 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 31 Mar 2022 04:41 PM IST
सार

सात सड़कें वर्ष 2005 में स्वीकृत हुईं थी, जबकि पांच सड़कें वर्ष 2006 की हैं। दो सड़कें वर्ष 2004 में स्वीकृत हुई थी। इन 30 प्रोजेक्टों में सड़कों के निर्माण, उनका डामरीकरण, सुधारीकरण के कार्य होने थे। इनके लिए कुल 292.04 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई थी।

विज्ञापन
After spending crores, 30 roads of Public Works Department hanging in balance
road - फोटो : istock

विस्तार

राज्य में 30 लोक निर्माण विभाग की 30 सड़कों पर करोड़ों रुपये खर्च हो चुके हैं, लेकिन सालों बाद भी ये पूरी नहीं हो पाई हैं। इनमें से कुछ सड़कें तो पांच से भी अधिक वर्ष से अधूरी पड़ी हैं। बुधवार को विधानसभा के पटल पर भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (कैग) ने उत्तराखंड सरकार के वित्तीय वर्ष 2020-21 के विनियोग और वित्त लेखे रखे।

विज्ञापन


वित्त लेखे में उल्लेख है कि लोक निर्माण विभाग की 30 सड़कें पांच वर्ष या उससे अधिक से समय से अधूरी हैं। इनमें सात सड़कें वर्ष 2005 में स्वीकृत हुईं, जबकि पांच सड़कें वर्ष 2006 की हैं।  दो सड़कें वर्ष 2004 में स्वीकृत हुई थी। इन 30 प्रोजेक्टों में सड़कों के निर्माण, उनका डामरीकरण, सुधारीकरण के कार्य होने थे। इनके लिए कुल 292.04 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई थी। मार्च 200-21 तक इन सड़कों पर 241.58 करोड़ रुपये धनराशि खर्च भी हो चुकी थी। करीब 50.64 करोड़ की धनराशि लंबित थी। 
विज्ञापन


872 करोड़ के उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं दिए
प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष के दौरान जिन कार्यों के लिए विभागों को अनुदान राशि दी, उन्होंने उस अवधि में उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा नहीं किए। राज्य सरकार के वित्त लेखा रिपोर्ट के अनुसार, विभागों ने 872.65 करोड़ की धनराशि के कार्यों के उपयोगिता प्रमाणपत्र (यूसी) नहीं दिए। इनमें वर्ष 2018-19 में 5.46 करोड़ लागत के तीन, 2019-20 में 20.82 करोड़ के आठ, वर्ष 2020-21 में 846.37 करोड़ के सबसे अधिक 108 उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूसी देने में मुख्य चूक करने वाले विभाग
विभाग  वर्ष धनराशि प्रतिशत
पंचायती राज विभाग 2017-18 5.20 95.24
शहरी विकास 2017-18 0.26    4.76
पंचायती राज 2018-19   20.16 96.83
शहरी विकास 2018-19 0.66   3.17
पंचायती राज 2019-2 650.41 76.85
शहरी विकास 2019-20  195.96    23.15

एक साल में खुले बाजार से उठाया 6200 का कर्ज
वित्त लेखों के अनुसार, राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के दौरान 6200 करोड़ का रुपये का ऋण खुले बाजार से उठाया। अप्रैल में 1000 करोड़, सितंबर में 1500 करो, अक्टूबर में 1200 र्को, जनवरी 2021 में 500 करोड़, मार्च में 2000 करोड़ रुपये का कर्ज लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed