फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   After selling the property, the loan was mortgaged in the bank

संपत्ति बेचने के बाद बैंक में गिरवी रख ले लिया लोन

Sun, 17 Oct 2021 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
After selling the property, the loan was mortgaged in the bank
संपत्ति बेचने के बाद उसे फिर से बैंक में गिरवी रखकर लोन लेने का मामला सामने आया है। इसके बाद जब लोन नहीं चुकाया तो बैंक ने संपत्ति को कुर्क कर लिया। मामले में आरोपी के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

धोखाधड़ी से संबंधित शिकायत एसआईटी को की गई थी। शिकायकर्ता सरोजनी बिष्ट पत्नी राजेन्द्र बिष्ट निवासी अपर नत्थनपुर का कहना है कि उन्होंने चमन लाल निवासी ओएफडी स्टेट रायपुर से आवासीय संपत्ति खरीदी थी। अपर नत्थनपुर स्थित संपत्ति की रजिस्ट्री 29 नवम्बर 2016 को कराई गई। इसके बाद पारिवारिक व्यस्तता और अस्वस्थ रहने की वजह से अपने विक्रय पत्र के अधिवक्ता से दाखिल खारिज के सम्बंध में संपर्क नहीं सकीं। सरोजनी बिष्ट का कहना है कि पता चला कि संपत्ति के पूर्व विक्रेता चमन लाल ने विक्रय की गई संपत्ति को बैंक में बंधक रखकर लोन ले लिया। इसके बाद बैंक ने आवासीय संपत्ति को कुर्क कर दिया। आरोप है कि चमन लाल ने संपत्ति को दुर्भावना से बैंक में बंधक कर लोन लिया। इसकी जानकारी उनको नहीं थी और ना ही चमन लाल को संपत्ति को बैंक में बंधक रखने का अधिकार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed