फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   After Municipal Corporation's refusal, now preparations to send garbage to Haryana

Dehradun News: नगर निगम के इन्कार के बाद अब कूड़ा हरियाणा भेजने की तैयारी

Thu, 21 Mar 2024 01:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
After Municipal Corporation's refusal, now preparations to send garbage to Haryana

विज्ञापन
विकासनगर। नगर निगम देहरादून ने शीशमबाड़ा ठोस अपशिष्ट संयंत्र में हरबर्टपुर नगरपालिका का कूड़ा लेने से इन्कार कर दिया है। वहीं, नगरपालिका के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया है। स्थानीय स्तर पर कूड़ा निस्तारण के सभी रास्ते बंद होने के बाद नगरपालिका प्रशासन ने हरियाणा के पानीपत की एक कंपनी से संपर्क साधा है। कंपनी कूड़े को सोनीपत के मुरथल स्थित कूड़ा संयत्र में लेकर जाएगी। हरबर्टपुर नगर पालिका के पास कूड़े के निस्तारण के लिए ट्रंचिंग ग्राउंड और कूड़े के निस्तारण की व्यवस्था नहीं है।



हरबर्टपुर नगरपालिका क्षेत्र से रोजाना 5.5 मीट्रिक टन कूड़ा एकत्र किया जाता है। पहले कूड़ा शीशमबाड़ा स्थित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र में भेजा जाता था, लेकिन अगस्त 2022 में नगर निगम देहरादून ने संयंत्र में कूड़ा भेजने पर रोक लगा दी थी। हालांकि वैकल्पिक व्यवस्था न होने के चलते उसके बाद भी संयंत्र में कूड़ा भेजा जा रहा था।
विज्ञापन




12 मार्च को पछवादून संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारी शीशमबाड़ा पहुंचे और नगर पालिका के कूड़ा वाहनों को लौटा दिया। आगे से संयंत्र में कूड़ा न भेजने की चेतावनी भी दी। इसके बाद 16 मार्च को समिति के पदाधिकारियों ने सेलाकुई नगर पंचायत के ट्रैक्टर से हरबर्टपुर नगर पालिका के कूड़े से भरी ट्रॉली को शीशमबाड़ा ले जाते हुए पकड़ा था। उस समय नगर स्वास्थ्य अधिकारी, देहरादून डॉ. अविनाश खन्ना ने सेलाकुई नगर पंचायत और हरबर्टपुर नगरपालिका के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद नगर पालिका फौरी व्यवस्था तौर पर एक निजी प्लॉट में कूड़ा डालना शुरू किया। अब पांच दिन में प्लॉट में करीब 27.5 मीट्रिक टन कूड़ा जमा हो गया है। कूड़े की मात्रा लगातार बढ़ रही है। इस बीच स्थानीय स्तर पर कोई वैकल्पिक व्यवस्था न होने पर नगर पालिका कूड़े को हरियाणा के सोनीपत जिले के मुरथल स्थित कूड़ा संयंत्र में भेजने की तैयारी कर रही हैं। नगर पालिका प्रशासन ने कूड़ा निस्तारण पर होने वाले अतिरिक्त खर्च के लिए शासन को पत्र लिखा है। उसके साथ कूड़ा परिवहन के लिए पानीपत की एक कंपनी से बात चल रही है। अगर नगर पालिका की योजना कामयाब रही तो जल्द ही कूड़ा निस्तारण का संकट समाप्त हो सकता है। उधर, ढकरानी में बनने वाला नगर पालिका का ठोस अपशिष्ट संयंत्र को शासन की स्वीकृति का इंतजार है। नगर पालिका ने संयंत्र के निर्माण के लिए शासन को 3.5 करोड़ की डीपीआर तैयार कर भेजी है।


----------



वर्जन

कूड़ा निस्तारण के लिए हरियाणा के पानीपत की एक कंपनी से वार्ता चल रही है। शासन को व्यवस्था के लिए पत्र भेजा गया है। कूड़ा निस्तारण के लिए जल्द से जल्द व्यवस्था बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

बीएल आर्य, अधिशासी अधिकारी, हरबर्टपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed