{"_id":"5f009fdf1f2455073008a539","slug":"after-kanpur-incident-alert-in-uttarakhand-instructions-to-be-vigilant-in-all-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर की घटना के बाद उत्तराखंड में अलर्ट, सभी जिलों में सतर्कता बरतते हुए अभियान चलाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर की घटना के बाद उत्तराखंड में अलर्ट, सभी जिलों में सतर्कता बरतते हुए अभियान चलाने के निर्देश
Sat, 04 Jul 2020 09:18 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 04 Jul 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
कानपुर की घटना के बाद उत्तराखंड में भी अलर्ट जारी किया गया है। डीजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार ने सभी जिलों में सतर्कता बरतते हुए अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि हमारी नजरों से बदमाश बचकर नहीं जाएगा। साथ ही ऐसे मामले उत्तराखंड में न हों इसके लिए भी खास हिदायतें जारी की हैं।
विज्ञापन
कानपुर में बृहस्पतिवार रात को कुख्यात विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस पार्टी पर ऑटोमेटिक हथियारों से हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे।
विज्ञापन
इसके बाद अब उत्तराखंड में भी अलर्ट जैसी स्थिति है। डीजी अशोक कुुमार ने बताया कि इस संबंध में सभी 13 जिलों को निर्देशित किया जा चुका है। साथ ही हर संदिग्ध व्यक्ति की चेकिंग करने और वाहनों की तलाशी लेने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
कहा कि यदि पुलिस कहीं किसी बदमाश को पकड़ने या दबिश देने उसके ठिकानों पर जाती है तो बेहद एहतियात बरतने की जरूरत है। पुलिस पार्टी को बुलेट प्रुफ जैकेट आदि पहननी चाहिए।