फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   after high court order uttarakhand government cancel manjunath transfer

हाईकोर्ट का आदेश मिलते ही शासन से किया तबादला निरस्त, संभालेंगे हरिद्वार का यातायात

Sat, 12 Jan 2019 11:31 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 12 Jan 2019 11:31 AM IST
विज्ञापन
after high court order uttarakhand government cancel manjunath transfer
nainital high court - फोटो : google

हाईकोर्ट आदेश के अनुपालन में शासन ने शुक्रवार को आईपीएस डॉ. मंजूनाथ टीसी का हरिद्वार से एसपी चमोली के पद पर किया गया स्थानांतरण निरस्त कर दिया। उनकी वापसी हरिद्वार में पुराने पद एसपी यातायात पर की गई है। पुलिस मुख्यालय ने नई एसआईटी के आदेश को निरस्त करते हुए पुरानी एसआईटी को ही बरकरार रखा है। मंजूनाथ शुक्रवार शाम को एसपी चमोली का प्रभार सीओ को सौंपने के बाद हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। 

विज्ञापन


शासन ने आठ जनवरी को हरिद्वार के एसपी यातायात और छात्रवृत्ति घोटाले की जांच को बनी एसआईटी के प्रभारी डॉ. मंजूनाथ टीसी को चमोली का पुलिस अधीक्षक बनाकर भेजा था। साथ ही घोटाले की जांच को आईजी संजय गुंज्याल की अगुवाई में नई एसआईटी भी गठित कर दी गई थी। हाईकोर्ट ने नौ जनवरी को छात्रवृत्ति घोटाले की सुनवाई के दौरान डॉ. मंजूनाथ टीसी के तबादले को निरस्त कर दिया था। नई एसआईटी को भंग कर मंजूनाथ वाली की एसआईटी से जांच कराने के आदेश दिए थे। आशंकाआें के बीच मंगलवार शाम को मंजूनाथ ने एसपी चमोली का पदभार ग्रहण कर लिया था। 
विज्ञापन


शुक्रवार को हाईकोर्ट के आदेश की कॉपी मिलते ही शासन ने उनका चमोली के लिए किया गया स्थानांतरण रद कर दिया है। उन्हें वापस हरिद्वार के एसपी यातायात पद का कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए गए हैं। तीन दिन की कप्तानी करने के बाद शुक्रवार शाम को डॉ. मंजूनाथ ने एसपी चमोली का कार्यभार सीओ मिथलेश कुमार को सौंपा और हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। इधर पुलिस मुख्यालय ने नई एसआईटी गठन का आदेश भी निरस्त कर दिया है। डॉ. मंजूनाथ के नेतृत्व वाली एसआईटी से ही छात्रवृत्ति घोटाले की जांच कराने का आदेश एक बार फिर नए सिरे से जारी कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed