फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   After heavy rains, the fast flowing water in the rivers

Dehradun News: नदी में बही युवती, कई झोपड़ी, मकान और फैक्टरी को नुकसान

Tue, 15 Aug 2023 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Aug 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
After heavy rains, the fast flowing water in the rivers
पछवादून में भारी बारिश के बाद नदी व बरसाती नाले उफान पर
विज्ञापन

भारी बारिश के बाद पछवादून की नदियों में आए तेज बहाव के पानी ने खूब तबाही मचाई। देर रात सेलाकुई में सारना नदी में एक युवती बहकर लापता हो गई, जबकि चार झोपड़ियां व एक औद्योगिक इकाई का नदी से सटा हिस्सा पानी के साथ बह गया। जजरेड के पास अचेत अवस्था में एक व्यक्ति मिला है। उधर बारिश के कारण आए मलबे से जस्सोवाला में एक मकान धराशायी हो गया।

देर रात से शुरू हुई बारिश के साथ ही सेलाकुई में सारना नदी में तेज बहाव का पानी आना शुरू हो गया। इस दौरान नदी को पार कर रही शिक्षा भारती नामक एक 19 वर्षीय युवती बहाव में बह गई। घटना के दौरान वह अपने 14 वर्षीय भाई शिवम व ममेरे भाई टिल्लू के साथ सारना नदी को पार करके शंकरपुर की ओर जा रही थी।
विज्ञापन


उसके पिता अवधेश कुमार निवासी हरिपुर कला सेलाकुई स्थाई निवासी ग्राम मदनपुर थाना किरतपुर बिजनौर ने तहरीर दी, जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एसडीआरएफ के साथ नदी में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। उधर सेलाकुई की शिवनगर बस्ती निवासी रोशन साहनी, बाबूराम साहनी, अरनजीत, मुन्ना मोहम्मद व राम साहनी के कच्चे मकान पानी के बहाव के साथ बह गए। पीड़ित परिवारों ने नदी के पुल के नीचे शरण ली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शिवनगर बस्ती स्थित रावत पोली इंडस्ट्रीज का आधा हिस्सा नदी के पानी के साथ बह गया। घटना के समय मौजूद कर्मचारियों व श्रमिकों ने भागकर अपनी जान बचाई। उधर विकासनगर क्षेत्र के पपड़ियान में हुए भूस्खलन से आंगनबाड़ी केंद्र व ग्रामीणों की गोशालाएं गिरने का खतरा पैदा हो गया है।



क्षेत्र के ग्राम जस्सोवाला में बारिश के पानी के साथ बहकर आए मलबे से मुबारिक पुत्र शरीफ का मकान धराशायी हो गया। ग्राम कुंजाग्रांट, आदुवाला, जूड़ली आदि की सैकड़ों बीघा जमीन को भी आसन नदी ने अपने साथ बहा लिया। आसन नदी ने ढालीपुर क्षेत्र में व्यापक स्तर पर भूमि कटान करने के साथ शक्ति नहर के आसन बैराज से मिलने वाले सिरे को भी व्यापक स्तर पर क्षतिग्रस्त कर दिया।

पत्थर लगने से घायल हुआ युवक



कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर जजरेड के पास अचेत अवस्था में मिले एक अज्ञात व्यक्ति को ग्रामीणों ने 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर के लिए देहरादून रेफर कर दिया गया। युवक की देर शाम शिनाख्त हो गई। पुलिस चौकी प्रभारी नीरज कठैत ने बताया कि युवक की शिनाख्त रामलाल पुत्र दिलीप 36 वर्ष निवासी हरिपुर कालसी के रूप में हुई है। वह अपनी बाइक से साहिया जा रहा था। जजरेड के पास पत्थर लगने के कारण वह घायल हो गया था। उन्होंने बताया कि हायर सेंटर में उसकी हालत में सुधार है।




बयान...

पछवादून में आपदा से प्रभावित क्षेत्रों का राजस्व विभाग की टीम दौरा करके नुकसान का आकलन कर रही है। प्रभावितों की हर संभव मदद की जाएगी। इसके अलावा प्रशासन लोगों को बारिश के समय में नदियों व नालों से दूर रहने की अपील भी लगातार कर रहा है। - विनोद कुमार, एसडीएम, विकासनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed