फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   After five months, there will be an employment fair for the unemployed

पांच महीने बाद बेरोजगारों के लिए लगेगा रोजगार मेला

Wed, 11 May 2022 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
After five months, there will be an employment fair for the unemployed
बेरोजगारों के लिए सेवायोजन कार्यालय की ओर से पांच महीने बाद एक बार फिर रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। 24 मई को आयोजित होने वाले मेले में 20 निजी कंपनियां 480 पदों पर बेरोजगारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगी।
विज्ञापन

परेड ग्राउंड के पास स्थित क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में आयोजित होने वाले रोजगार मेले के लिए विभाग की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। मेले में आठ हजार से लेकर 30 हजार रुपये तक के वेतन वाले पदों पर भर्ती की जाएगी। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि 24 मई को लगने जा रहे रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को 23 मई तक सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण कराना होगा। 24 मई को सुबह 10 बजे से मेला शुरू हो जाएगा। अभ्यर्थियों को मूल प्रमाणपत्रों की छाया प्रति, पंजीयन कार्ड, फोटो और आईडी प्रूफ साथ लाना होगा। इसके साथ ही कोरोना को ध्यान में रखते हुए परिसर में मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। बताया कि मेले में 20 निजी कंपनियां करीब 480 पदों पर रोजगार के अवसर देंगी। इससे पहले रोजगार मेला बीते साल 25 नवंबर को आयोजित किया गया था।
विज्ञापन

ये कंपनियां देंगी रोजगार के अवसर
रोजगार मेले में ट्रोइका, नियोपैक इंटरप्राइज प्राइवेट लिमिटेड, शेरोन मेडिसिन लिमिटेड, आईपीसीए, महिंद्रा, सी एंड एस, एकम्स ड्रग्स लिमिटेड, एम्बर इंटरप्राइजेज लिमिटेड, रॉकमैन, ब्रैंडवुड होटल, सिनर्जी, बारबेक्यू, 108, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस, स्विगी, इनोवा लैब इंस्ट्रूमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड, स्पेस इंटरनेशनल, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, बायजू प्राइवेट लिमिटेड और सिपेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed