फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   After finding out the location, police reached within 15 minutes, saved the woman and child.

Dehradun News: बिजली चोरी करने पर महिला समेत चार के खिलाफ केस

Sun, 02 Jun 2024 05:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
After finding out the location, police reached within 15 minutes, saved the woman and child.

विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने बिजली चोरी करने पर महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में उर्जा निगम के विद्युत उपकेंद्र विकासनगर के जेई बारू सिंह ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान गोकुलवाला निवासी रतन कुमार, हनुमतधाम निवासी किशन कुमार, नवाबगढ़ निवासी इमराना और गोकुलवाला निवासी संदीप गुलेरिया बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए। उन्होंने बताया कि रतन कुमार और संदीप गुलेरिया घर पर लगे मीटर से पहले केबल में कट लगाकर बिजली चोरी कर रहे थे। इमराना और किशन कुमार हाईटेंशन लाइन पर कटिया डालकर बिजली चोरी करते हुए पाए गए। टीम ने चोरी में प्रयोग किया गया केबल जब्त कर लिया। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed