फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   after fight with lady leader mother and son commit suicide

बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने वाली लड़की पर आया पति का दिल तो नेत्री बीवी ने लिया 'खूनी इंतकाम'

Fri, 25 Aug 2017 08:25 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Fri, 25 Aug 2017 08:25 AM IST
विज्ञापन
after fight with lady leader mother and son commit suicide
suicide

आरोप है कि बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने वाली लड़की पर एक नेत्री के पति का दिल आ गया था। इस बात को लेकर कई बार नेत्री और लड़की के परिवार के बीच विवाद हुआ, लेकिन इस विवाद का अंत बेहद खौफनाक निकला।

विज्ञापन


उत्तराखंड के रुद्रपुर शहर के दिनेशपुर थाना क्षेत्र में कालीनगर निवासी युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली, जबकि उसकी मां ने फिनायल पी लिया।

उसे गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र की एक महिला जनप्रतिनिधि के उत्पीड़न से तंग होकर उन्होंने जानलेवा कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन


इस मामले में गुरुवार को चंपा की बेटी ललिता द्वारा जिला पंचायत सदस्य मीना बिस्वास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं अस्पताल से उपचार के बाद घर लौटी चंपा ने अपनी ही बेटी के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है। चंपा के अनुसार ललिता के मीना बिस्वास के पति त्रिनाथ बिस्वास के साथ अवैध संबंध थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ समय पहले की बेटी की लगी थी बैंक में नौकरी

after fight with lady leader mother and son commit suicide
jobs

जानकारी के मुताबिक मूल रूप से बागेश्वर के दोनाई गांव की रहने वाली 45 वर्षीय चंपा बोरा अपनी बेटी ललिता, बेटे मुकेश (19) और कमल के साथ चार साल से दिनेशपुर के कालीनगर में रहती है।

बताया जा रहा है कि चंपा के पति गिरीश चंद्र हरियाणा पुलिस में तैनात थे, चार साल पहले उनकी मौत हो गई थी। गिरीश ने ही कालीनगर में मकान बनवाया था। पति की मौत के बाद चंपा अपने बच्चों के साथ उस मकान में रहती थी।

कुछ समय पूर्व ही चंपा की बेटी ललिता की रुद्रपुर स्थित कोऑपरेटिव बैंक में नौकरी लगी थी और बेटा मुकेश भी एक निजी स्कूल में पढ़ाने लगा था। बुधवार शाम चंपा और उसका बेटा मुकेश घर पर ही थे, जबकि बेटी ललिता बैंक गई थी और कमल घर से बाहर था।

मौसी ने लगाया महिला जनप्रतिनिधि पर आरोप

after fight with lady leader mother and son commit suicide
रेप - फोटो : ani
इसी दौरान अज्ञात कारणों से चंपा ने घर में रखा फिनायल पी लिया और मुकेश ने घर के ही दूसरे कमरे में पंखे से लटककर फांसी लगा ली। पड़ोस में रहने वाली मुकेश की मौसी पहुंची तो उसे घटना की जानकारी मिली।

मौसी की सूचना पर आसपास के लोग मुकेश और चंपा को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए, जहां जांच के बाद डाक्टरों ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया। चंपा की हालत गंभीर होने पर उसे हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया। इधर, ललिता ने क्षेत्र की एक महिला जनप्रतिनिधि पर परिवार को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। फिलहाल दिनेशपुर थाना पुलिस ललिता से मामले की पूछताछ कर रही है।

उधर इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष डीआर वर्मा का कहना है कि चंपा की बेटी का महिला जनप्रतिनिधि के पति के साथ प्रेम प्रसंग था, जिसे महिला जनप्रतिनिधि पसंद नहीं करती थी। इस बात को लेकर कई बार युवती और महिला जनप्रतिनिधि के बीच विवाद भी हुआ और मंगलवार को दोनों के बीच मारपीट भी हुई। 
 

महिला जनप्रतिनिधि की भूमिका संदिग्ध

after fight with lady leader mother and son commit suicide
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
दिनेशनगर थाना क्षेत्र के कालीगर में आत्महत्या करने वाले युवक और जहर खाकर अस्पताल में भर्ती उसकी मां के मामले में क्षेत्रीय महिला जनप्रतिनिधि की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है।

घटना के बाद अस्पताल पहुंचे कालीनगर के लोगों का कहना था कि महिला जनप्रतिनिधि के पति का युवती से प्रेम प्रसंग था, जिसे महिला जनप्रतिनिधि पसंद नहीं करती थी। इस बात को लेकर महिला जनप्रतिनिधि की कई बार चंपा के परिवार से बहस भी होती थी।

बुधवार को भी महिला जनप्रतिनिधि और चंपा के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उसके बाद चंपा और उसके बेटे ने आत्महत्या का कदम उठाया।  
 

जनप्रतिनिधि के घर आती थी युवती

after fight with lady leader mother and son commit suicide
girl
कालीनगर में मां-बेटे के साथ हुए हादसे के मामले में यह भी जानकारी मिली है कि चंपा बोरा की बेटी कुछ समय पहले महिला जनप्रतिनिधि के बच्चों को टयूशन पढ़ाने उसके घर जाती थी और इसी दौरान उसके पति से उसका प्रेम प्रसंग शुरू हो गया और उसी ने उसकी कोऑपरेटिव बैंक में नौकरी लगाई थी। नौकरी लगने के बाद ललिता का उसके घर में जाना बंद हो गया था, लेकिन वह तब भी उससे जबरदस्ती मिलता था।  

दो दिन पूर्व हुई थी मारपीट  
कालीनगर आत्महत्या प्रकरण में महिला जनप्रतिनिधि मंगलवार को चंपा के घर में उसकी बेटी ललिता को समझाने आई थी इस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया और महिला जनप्रतिनिधि के भाई और कुछ परिजनों ने ललिता के साथ मारपीट कर दी। मारपीट से खिन्न होकर ललिता ने अपनी मां से कहा कि वह महिला जनप्रतिनिधि के खिलाफ थाने में तहरीर देने जाएगी।

बुधवार को जब वह थाने जाने की तैयारी करने लगी तो उसकी मां चंपा और भाई मुकेश ने उसे तहरीर देने से मना किया। इस पर ललिता की अपनी मां और भाई से बहस हो गई और ललिता के थाने के लिए निकलने के बाद चंपा ने जहर खा लिया और मुकेश ने फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed