फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   After Dehradun accident more than 20 thousand people started a campaign on social media

Dehradun Accident: जीवन कीमती है...भीषण हादसे के बाद 20 हजार से अधिक लोगों ने सोशल मीडिया पर छेड़ी मुहिम

Thu, 14 Nov 2024 12:16 PM IST
रेनू सकलानी वत्सल गुप्ता, अमर उजाला संवाद , देहरादून
वत्सल गुप्ता, अमर उजाला संवाद , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 14 Nov 2024 12:16 PM IST
सार

ओएनजीसी सड़क हादसे के बाद मंगलवार की शाम सोशल मीडिया पर भी एक मुहिम चलाई गई। इसमें जीवन की महत्ता दिखाने के साथ ही सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की जा रही है।
 

विज्ञापन
After Dehradun accident more than 20 thousand people started a campaign on social media
देहरादून हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वो छह युवा जिंदगियां, जिन्हें कई लोग जानते और प्यार करते थे। उनके असामयिक निधन से एक ऐसा खालीपन पैदा हो गया, जिसे कभी भरा नहीं जा सकता। पीछे छूट गए लोगों का दर्द बहुत गहरा है। यह याद दिलाता है कि जीवन वास्तव में कितना नाजुक है। ये हादसा हर किसी के लिए सीख भी है कि सुरक्षित वाहन चलाएं। क्योंकि हमारे परिवार, दोस्त और प्रियजन हमारा इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


हर यात्रा मायने रखती है, हर जीवन कीमती है। ये शब्द ओएनजीसी सड़क हादसे के बाद मृतकों के प्रति संवेदना और जीवन की वास्तविकता पर चली एक मुहिम के हैं। हादसे के बाद मंगलवार की शाम सोशल मीडिया पर भी एक मुहिम चलाई गई। इसमें जीवन की महत्ता दिखाने के साथ ही सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन


रात तक शराब परोेसे जाने का भी विरोध
इस मुहिम में अब तक 20 हजार से अधिक लोग शामिल हो चुके हैं। सोमवार की देर रात ओएनजीसी के पास हुए सड़क हादसे में छह युवकों की मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे के फोटो वीडियो देखकर हर कोई स्तब्ध है। हादसे में मृतक 19 से 24 साल की उम्र में तीन युवतियां भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun Accident:  तो कार की सनरूफ से बाहर निकले थे एक युवक और एक युवती...एडास ऑन होता तो शायद बच जाती जान

हादसा इतना दर्दनाक और भयंकर था कि हर कोई सहम उठा। इसके बाद दून में नशे में और तेज रफ्तार से वाहन चलाने के खिलाफ एक मुहिम खड़ी हो रही है। मुहिम में वाहन धीरे चलाने व नशे में वाहन न चलाने की अपील की जा रही है। देर रात तक शराब परोेसे जाने का विरोध भी हो रहा है। बुधवार की रात तक इस मुहिम में 20 हजार से अधिक लोग शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed