फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   After completing the final hearing and analysis of the

Dehradun News: डीएम ने नए परिसीमन की संस्तुति कर फाइनल रिपोर्ट शासन को भेजी

Sun, 01 Sep 2024 04:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
After completing the final hearing and analysis of the
नगर निगम के वार्ड परिसीमन पर डीएम सोनिका की ओर से की गई अंतिम सुनवाई व नगर निगम द्वारा आपत्तियों का विश्लेषण पूरा करने के बाद रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। शासन से मंजूरी मिलते ही नए परिसीमन की घोषणा कर सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब हो कि नगर निगम के वार्डों का परिसीमन बदला जाना है। इसके लिए पिछले काफी समय से प्रस्तावित परिसीमन पर आपत्तियां मांगी जा रही थीं। परिसीमन के संबंध में करीब 200 से अधिक आपत्तियां प्राप्त हुई थी, जिन पर डीएम सोनिका ने सुनवाई की। विधायक कैंट सविता कपूर, राजपुर विधायक खजानदास, पूर्व विधायक राजकुमार सहित निवर्तमान पार्षद और संबंधित क्षेत्र के लोगों ने परिसीमन के संबंध में आपत्ति रखी थीं। आपत्तियों की सुनवाई करने के बाद निर्णय लिया गया कि आपत्तिधारक नगर निगम में आपत्ति को क्रॉस चेक करवाएं। उसके बाद अगर आपत्ति जायज है तो संशोधन किया जाएगा। नगर निगम ने आपत्तियों का विश्लेषण किया। विश्लेषण के बाद फाइनल रिपोर्ट डीएम सोनिका को भेज दी। डीएम सोनिका ने बताया कि नगर निगम से प्राप्त रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद उसे संस्तुति कर शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed