फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   after brake fail driver save passenger lifes.

ड्राइवर की सूझबूझ को सलाम, सड़क पर बस पलटाकर बचाई कई जिंदगियां

Fri, 23 Dec 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देवप्रयाग
ब्यूरो/ अमर उजाला, देवप्रयाग Updated Fri, 23 Dec 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
after brake fail driver save passenger lifes.
ड्राइवर की सूझबूझ से बचा बड़ा हादसा - फोटो : AmarUjala

उत्तराखंड के देवप्रयाग क्षेत्र में बदरीनाथ हाईवे पर बृहस्पतिवार शाम एक बस के सड़क पर पलटने से उसमें सवार 14 लोग घायल हो गए। दुर्घटना का कारण बस के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।

विज्ञापन


गनीमत यह रही कि ब्रेक फेल होने का आभास होते ही बस चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को पहाड़ी की ओर मोड़ दिया, जिससे बस सड़क पर ही पलट गई। अन्यथा बस खाई में गिरने पर बड़ा हादसा हो सकता था। दुर्घटना में चोटिल लोगों को 108 वाहन से इलाज के लिए ऋषिकेश भेजा गया है।

विज्ञापन

ढलान पर आते ही फेल हो गए ब्रेक

after brake fail driver save passenger lifes.
बस पलटते ही चीख पुकार मच गई। - फोटो : AmarUjala

जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम लगभग चार बजे श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर जा रही बस कौड़ियाला से सात किमी पहले तोताघाटी की तेज ढलान में पलट गई। बस के पलटते ही चीख पुकार मच गई।

लोग किसी तरह से बस से बाहर निकले। दुर्घटना में तीन लोगों को ज्यादा चोटें आई, जबकि 11 सवारियों को मामूली खरोंचे आई। बस चालक राकेश चंद्र निवासी आईटीआई मुहल्ला कर्णप्रयाग ने बताया कि ढलान में अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए।

खाई में जाने से बचाने के लिए पहाड़ी से टकरा दी

after brake fail driver save passenger lifes.
बस दुर्घटना - फोटो : AmarUjala

सड़क के बायीं ओर गहरी खाई थी और दांयी ओर पहाड़ी। बस को खाई में गिरने से बचाने के लिए उसने बस को पहाड़ी से टकरा दिया। प्रत्यक्षदर्शी गौरव पंचभैया ने बताया कि यदि चालक बस को पहाड़ी पर नहीं टकराता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

पुलिस उप निरीक्षक मदन सिंह ने बताया कि बस पलटने से लगभग एक घंटे तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा। बस को क्रेन की मदद से हटाकर वाहनों का आवागमन चालू कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed