फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   After 23 years not a single auspicious time for marriage in May-June Venus sets Astrology read All Updates

Vivah Muhurat: 23 साल बाद मई-जून में नहीं बजेगी शहनाई, बस इस एक दिन में ही हो सकती है शादी, जानें क्या है वजह

Thu, 02 May 2024 03:15 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 02 May 2024 03:15 PM IST
सार

सात मई से गुरु अस्त हो जाएंगे। आचार्य सुशांत राज ने बताया कि 23 साल बाद ऐसी स्थिति बन रही है, जिसमें मई और जून में शादियां नहीं होंगी।

विज्ञापन
After 23 years not a single auspicious time for marriage in May-June Venus sets Astrology read All Updates
शादी(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्र अस्त होने से दो माह कोई भी मांगलिक कार्य नहीं हो सकेंगे। इसके अलावा सात मई से गुरु भी अस्त हो जाएंगे। इसके चलते 23 साल बाद मई और जून में शादी के लिए एक भी मुहूर्त नहीं है। हालांकि, दस मई को अक्षय तृतीया पर अबूक्ष मुहूर्त होने के चलते एक दिन शादी हो सकेगी।

विज्ञापन


उत्तराखंड विद्वत सभा के अध्यक्ष आचार्य विजेंद्र प्रसाद ममगाईं ने बताया कि शुक्र और गुरु दोनों के अस्त होने के चलते मई और जून में शादी का मुहूर्त नहीं है। हालांकि, मई में अक्षय तृतीया पर अबूक्ष मुहूर्त होता है, इस दिन कोई भी शुभ कार्य करने के लिए शुभ मुहूर्त नहीं देखा जाता।
विज्ञापन


मई में इस दिन शादी हो सकेंगी। इसके अलावा दो महीने में शादी के लिए एक भी मुहूर्त नहीं है। आचार्य सुशांत राज ने बताया कि 23 साल बाद ऐसी स्थिति बन रही है, जिसमें मई और जून में शादियां नहीं होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरु प्रधान मीन राशि में प्रवेश करते ही सूर्य मलिन हो जाता है
हर बार मई और जून में शादी के लिए कई मुहूर्त होते हैं। उन्होंने बताया, गुरु प्रधान मीन राशि में प्रवेश करते ही सूर्य मलिन हो जाता है। इस कारण मांगलिक कार्यों की स्थिति नहीं बनती है। इसके बाद नौ जुलाई से ही शहनाई बजेंगी।

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2024:  हेली सेवा जून तक फुल...अब भूल से भी न करें ये गलती, यहां जानें बुकिंग का सही तरीका

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed