फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   after 10 days man eater leopard hunted in bageshwar

उत्तराखंड के बागेश्वर में 10 दिन चले अभियान के बाद ढेर हुआ आदमखोर तेंदुआ

Sat, 13 Oct 2018 07:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर Updated Sat, 13 Oct 2018 07:50 PM IST
विज्ञापन
after 10 days man eater leopard hunted in bageshwar
वन विभाग और शिकारियों ने किया दावा कि ये आदमखोर तेंदुआ है - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने आदमखोर तेंदुए को आखिरकार शिकारी लखपत सिंह ने एक गोली में ढेर कर दिया। तेंदुए को मार गिराने के लिए शिकारी लखपत सिंह 10 दिन से मोर्चा संभाले हुए थे। तेंदुए के दांत और नाखून पूरी तरह घिस गए थे। इसी आधार पर शिकारी और वनाधिकारियों ने मारे गए तेंदुए के आदमखोर होने का दावा किया है। 

विज्ञापन


गरुड़ ब्लॉक के इतर बागेश्वर नगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी लंबे समय से तेंदुए का आतंक छाया था। नौ सितंबर को नदी गांव में तेंदुआ एक मासूम का मार चुका था। 27 सितंबर को तेंदुए को आदमखोर घोषित करते हुए ट्रेंक्यूलाइज करने या फिर मार गिराने के आदेश जारी हुए थे। तब से शिकारी लखपत और वन कर्मी आदमखोर को ढेर करने के फिराक में थे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात द्यांगण में तेंदुए ने एक घायल खच्चर को शिकार बनाया। इसका पता चलते ही शुक्रवार दोपहर शिकारी लखपत और वन कर्मियों ने आरे बाईपास के पास मचान बनाया। इसके बाद लखपत और सहयोगी हरीश सिंह ने मचान पर 315 बोर की राइफल के साथ मोर्चा संभाल लिया। शुक्रवार देर शाम जैसे ही तेंदुआ खच्चर के अधखाए शव के पास आया, शिकारी लखपत ने उसे निशाने पर लेकर ट्रिगर दबा दिया। गोली लगते ही तेंदुआ मौके से भाग निकला। शनिवार सुबह आरे बाईपास के पास उसका शव मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लखपत ने 52वें आदमखोर का किया शिकार

पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. हिमांशु पाठक और डॉ. ज्योति ने बताया कि तेंदुए की उम्र तकरीबन 12 से 14 साल रही होगी। उसके सिर, गले पर पुराने और गहरे जख्म मिले हैं। तेंदुए के दांत और सभी पंजों के नाखून पूरी तरह घिस चुके थे। इसे देखते हुए शिकारी के साथ ही डीएफओ आरके सिंह ने तेंदुए के आदमखोर होने का पुख्ता दावा किया। बाद में वन विभाग के परिसर में ही तेंदुए का शव जला दिया गया। तेंदुआ करीब आठ फीट लंबा और ढाई फीट ऊंचा था। 

नदीगांव के आदमखोर को ढेर करने के साथ ही लखपत सिंह के खाते में 52 तेंदुओं का शिकार दर्ज हो चुका है। इससे पहले लखपत ने गरुड़ के हरिनगरी गांव के आदमखोर को मार कर अर्द्धशतक पूरा किया था। इसके बाद अल्मोड़ा के सोमेश्वर का आदमखोर उनका 51वां निशाना बना था। शनिवार को आदमखोर के मारे जाने की पुष्टि के साथ ही लखपत ने 52वां शिकार पूरा करने की उपलब्धि हासिल की। शौकिया शिकारी लखपत पेशे से शिक्षक हैं। उनका कहना है कि उन्हें वन्य जीवों को मारना अच्छा नहीं लगता, लेकिन मानव जीवन की रक्षा के लिए हथियार चलाते हैं। ब्यूरो 
 

अभी और भी हैं क्षेत्र में तेंदुए

मुख्य नगर से सटे बिलौना और मेहनरबूंगा के बीच शनिवार दोपहर घास काट रही महिलाओं को तेंदुआ नजर आया। तेंदुआ सरयू नदी के एक डेल्टा पर पत्थर के टीले पर बैठा था। तेंदुआ भी महिलाओं को देख चुका था। खतरा भांपकर महिलाओं ने घास के गठ्ठर छोड़कर वापस घर की ओर दौड़ लगा दी। पूर्व प्रधान रमेश राज ने वन विभाग को सूचना दी। ब्यूरो   

तेंदुए के हमले के घायल की सुध नहीं 
चौरा में घायल तेंदुए के हमले में घायल हुए अधेड़ ने सुध न लेने का आरोप लगाया है। पीड़ित हल्द्वानी के राजकीय सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती है। घायल तेंदुए के हमले में अधेड़ जगदीश सिंह को 80 टांके आए थे। हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर किया था। चौरा निवासी जगदीश के परिजनों का कहना है कि विभाग ने अभी तक सुध नहीं ली है। इलाज में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed