फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Afghanistan Crisis: Mahant Narendra giri demand for Action who support Taliban

अफगानिस्तान संकट: तालिबान का समर्थन करने वाले मुस्लिम धर्म गुरु देश के गद्दार- महंत नरेंद्र गिरि

Fri, 20 Aug 2021 11:29 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 20 Aug 2021 11:29 PM IST
सार

श्रीमहंत नरेंद्र गिरी ने कहा है कि किस देश को मान्यता देनी है और किस देश के साथ कैसे संबंध रखने हैं यह काम केंद्र सरकार का है न कि मुस्लिम धर्मगुरुओं का।

विज्ञापन
Afghanistan Crisis: Mahant Narendra giri demand for Action who support Taliban
महंत नरेंद्र गिरी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने देश में रहकर तालिबानियों का समर्थन करने वाले मुस्लिम धर्म गुरुओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि तालिबान का समर्थन करने वाले मुस्लिम धर्म गुरु देश के गद्दार हैं। उन्होंने कहा है कि ऐसे लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करना चाहिए। 

विज्ञापन


अफगानिस्तान संकट: तालिबान के टॉप कमांडर 'शेरू' का देहरदून से कनेक्शन, इंडियन मिलिट्री एकेडमी में ले चुका ट्रेनिंग 
विज्ञापन


श्रीमहंत नरेंद्र गिरी ने कहा है कि किस देश को मान्यता देनी है और किस देश के साथ कैसे संबंध रखने हैं यह काम केंद्र सरकार का है न कि मुस्लिम धर्मगुरुओं का। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आतंकवाद और तालिबानी विचारधारा को रोकने के लिए अच्छा कदम उठाया है। जिन स्थानों पर मुस्लिम आबादी ज्यादा है। प्रदेश में ऐसे 12 स्थानों पर एटीएस के ट्रेनिंग सेंटर खोलने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि देश में कुछ ऐसे भी मुस्लिम धर्मगुरु हो गए हैं जो आतंकवादियों का समर्थन और पनाह दे रहे हैं। मशहूर शायर मुनव्वर राणा की ओर से तालिबान का समर्थन किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि वे लगातार भारत के खिलाफ जहर उगल रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि उन्होंने भारतीय संविधान और भारत के लोगों पर भरोसा नहीं रह गया है। मुनव्वर राणा के तालिबान का समर्थन करने पर महंत नरेंद्र गिरी ने उन्हें भारत छोड़कर अफगानिस्तान चले जाने की नसीहत दी है।

अफगानिस्तान में फंसे उत्तराखंड के लोगों को जल्द वापस लाए सरकार : कोठियाल

आम आदमी पार्टी के नेता कर्नल अजय कोठियाल (सेवानिवृत्त) ने केंद्र व राज्य सरकार से अफगानिस्तान में फंसे उत्तराखंड के लोगों को जल्द से जल्द वापस लाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान के हालात दिन प्रतिदिन खराब होते जा रहे हैं। 

कोठियाल ने कहा कि तालिबान से लोग मौत और संगीनों के साए में जीने को मजबूर हैं। ऐसे में वहां फंसे हर प्रदेश और देश वासी को बचाना केंद्र और राज्य सरकार का पहला कर्तव्य होना चाहिए। कर्नल कोठियाल ने कहा कि कुछ लोग बड़ी मुश्किलों से वापस उत्तराखंड पहुंचे हैं। जो अफगानिस्तान से होकर दुबई, इंग्लैंड और फिर भारत पहुंचे। अभी भी उत्तराखंड के 40 लोग अफगानिस्तान में फंसे हुए हैं। 

आप उत्तराखंड प्रकोष्ठ ने कोठियाल किया सम्मानित 
आम आदमी पार्टी उत्तराखंड प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में कर्नल अजय कोठियाल से मुलाकात कर सम्मानित किया। प्रकोष्ठ अध्यक्ष बृज मोहन उप्रेती ने कहा कि उत्तराखंड वासियों में 20 साल के बाद नई उम्मीद जगी है। जिसे कोठियाल ही पूरे कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आप पार्टी ने दिल्ली में जो विकास कार्य किए हैं। वही कार्य आप की सरकार बनते ही उत्तराखंड में कर्नल कोठियाल करेंगे। कोठियाल ने कहा कि दिल्ली से उनका गहरा नाता रहा है। इस मौके प्रकोष्ठ के संगठन मंत्री चंद्रशेखर, शेखरचंद, प्रदेश उपाध्यक्ष रोशनी चमोली, नरेंद्र बिष्ट, संगठन सचिव नीलम डांगी, नवीन जोशी, हिमांशु समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed