{"_id":"6619af5fcc2cd60078019fa4","slug":"advocates-boycotted-the-court-dehradun-news-c-5-drn1037-389878-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: अधिवक्ताओं ने किया कोर्ट का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: अधिवक्ताओं ने किया कोर्ट का बहिष्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार एसोसिएशन के आह्वान पर शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने एक कोर्ट का बहिष्कार कर दिया। यह बहिष्कार आगामी निर्णय तक जारी रहेगा। एसोसिएशन का आरोप है कि कोर्ट में अधिवक्ताओं के साथ लंबे समय से दुर्व्यवहार हो रहा है। बार-बार विरोध दर्ज कराया गया, लेकिन कोर्ट की कार्यशैली में कोई बदलाव नहीं हुआ।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव शर्मा बंटू ने बताया कि कोर्ट में हर रोज सैकड़ों अधिवक्ता मुकदमों की पैरवी के लिए जाते हैं। लंबे समय से अधिवक्ता दुर्व्यवहार शिकायत कर रहे थे। इस पर कोर्ट के सामने इस बात को रखा गया। मगर, कोर्ट में इस बात पर कोई गौर नहीं हुआ। बताया कि कार्यकारिणी ने इस संबंध में शुक्रवार को बैठक कर कोर्ट का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। अध्यक्ष ने बताया कि कोर्ट का बहिष्कार आगे भी जारी रहेगा। जब तक कार्यशैली में बदलाव नहीं होता।
उन्होंने बताया कि अधिवक्ताओं के सम्मान के लिए एसोसिएशन हर वक्त खड़ी है। साथ ही एसोसिएशन का प्रयास है कि बार और बेंच के बीच संबंध मधुर बने रहें।