फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Adulteration- found-oil, ghee and mawa

Dehradun News: तेल, घी और मावे में मिली मिलावट, हजारों का जुर्माना

Sat, 25 Feb 2023 01:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Feb 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Adulteration- found-oil, ghee and mawa
सरसों के तेल में मिलावटखोरी को रोकने के लिए खाद्य विभाग की सैंपलिंग रिपोर्ट के आधार पर एडीएम कोर्ट ने बड़ी कार्रवाही की है। सरसों के तेल के अलावा घी, मावे में भी मिलावट करने वालों पर हजारों का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

दरअसल, देहरादून के बाजारों में मिलावटखोर बड़े पैमाने पर मिलावटी तेल बेच रहे हैं। गत वर्ष सरसों के तेल में मिलावट का मुद्दा गर्म होने के बाद यहां बड़े पैमाने पर छापेमारी की गई थी। स्पेक्स नाम संस्था ने भी अपनी जांच रिपोर्ट पेशकर मिलावट का दावा किया था। संस्था के अनुसार सरसों के तेल में मिलावटखोर पीला रंग यानी मेटानिल पीला, सफेद तेल, कैस्टर ऑयल, सोयाबीन, मूंगफली व कपास के बीज का तेल, हेक्सेन की मिलावट कर रहे हैं। कुछ सैंपल में आर्जीमोन तेल की मिलावट भी पाई गई है।
विज्ञापन

एडीएम फाइनेंस केके मिश्रा ने बताया कि सरसों के तेल की सैंपल रिपोर्ट के आधार पर एडीएम वित्त कोर्ट ने कोहली ट्रेडर्स पर पांच हजार रुपये, बाबा ऑयल पर दस हजार, विमल ऑयल पर 25 हजार, राम स्वरूप अरुण कुमार पर पांच हजार, बीएन एग्रोटेक पर 25 हजार, राम स्वरूप अरुण कुमार पर पांच हजार, शिवम ऑयल पर दस हजार, शिवम ट्रेडर्स पर 25 हजार का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
घी, मावा और पनीर में भी मिलावट
अकेले सरसों के तेल के सैंपल ही फेल नहीं हो रहे घी और मावे में भी मिलावट पाई जा रही है। घी में मिलावट पाए जाने पर मित्तल ट्रेडिंग पर 75 हजार, ओमसारथी डेरी पर डेढ लाख तथा मावे में मिलावट निकलने पर कृष्णा डेरी पर 30 हजार व पनीर में मिलावट निकलने पर जैन मावा भंडार पर 40 हजार का जुर्माना लगाया गया है।
------
ये हैं नुकसान
ऑफ्लाटॉक्सिन्स लिवर, हाईड्रोसाइनिक किडनी तथा हेवी मेटल किडनी और हार्ट को नुकसान पहुंचाते हैं। तेल की गुणवत्ता चेक करने के बाद ही उसका प्रयोग करें। मिलावटी तेल शरीर के लिए बेहद नुकसानदायक है।

- डा. विपुल कर्णवाल, गैस्ट्रोलॉजिस्ट
----
किसी भी तेल को देखकर मिलावट का अंदाजा नहीं लगा सकते, न ही घरेलू ऐसी कोई विधि है, जिससे मिलावट को पकड़ा जा सके। इसलिए तेल को बदल-बदल कर इस्तेमाल करें।
-स्मृति वाजपेयी, सीनियर डायटीशियन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed