{"_id":"623d4b98284edc281d2c0ff4","slug":"adr-released-the-report-from-10th-pass-to-phd-in-uttarakhand-new-cabinet","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीआर रिपोर्ट: उत्तराखंड के नए मंत्रिमंडल में 10वीं पास से लेकर पीएचडी भी, जानिए सीएम धामी सहित कौन मंत्री कितने पढ़े-लिखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीआर रिपोर्ट: उत्तराखंड के नए मंत्रिमंडल में 10वीं पास से लेकर पीएचडी भी, जानिए सीएम धामी सहित कौन मंत्री कितने पढ़े-लिखे
Fri, 25 Mar 2022 10:33 AM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 25 Mar 2022 10:33 AM IST
सार
एडीआर उत्तराखंड इलेक्शन वॉच ने मंत्रियों के पढ़े-लिखे होने की जानकारी के साथ ही संपत्ति का ब्योरा भी दिया है। सबसे अधिकतम 87.34 करोड़ संपत्ति घोषित करने वाले मंत्री सतपाल महाराज हैं।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री
- फोटो : dhami cabinet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के नए मंत्रिमंडल में इस बार 10वीं पास से लेकर पीएचडी तक के मंत्री शामिल हैं। सभी मंत्री करोड़पति हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की ओर से यह रिपोर्ट जारी की गई है। एडीआर उत्तराखंड इलेक्शन वॉच के मुताबिक मुख्यमंत्री सहित उत्तराखंड के सभी आठ कैबिनेट मंत्री भी करोड़पति हैं। सीएम सहित सभी मंत्रियों की औसतन सम्पत्ति 16 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
सबसे अधिकतम 87.34 करोड़ संपत्ति घोषित करने वाले मंत्री सतपाल महाराज हैं। सबसे कम 1.24 करोड़ संपत्ति घोषित करने वाले मंत्री चंदन राम दास हैं। देनदारी के मामले में मंत्री सुबोध उनियाल की सर्वाधिक एक करोड़ तीन लाख की देनदारी है। शपथपत्र के हिसाब से गणेश जोशी 10वीं पास, सतपाल महाराज 12वीं पास हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...रुड़की: सूटकेस में युवती का शव लेकर जा रहा था प्रेमी, पकड़े जाने पर मचा हड़कंप, पूछताछ में बोला, लोगों के तंज से हो चुके थे परेशान
विज्ञापन
सौरभ बहुगुणा ग्रेजुएशन प्रोफेशनल कोर्स धारक हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी, मंत्री रेखा आर्य, मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और सुबोध उनियाल पोस्ट ग्रेजुएट हैं। चंदन राम दास ग्रेजुएट हैं। डॉ. धन सिंह रावत पीएचडी धारक हैं। एडीआर के राज्य समन्वयक मनोज ध्यानी ने बताया कि यह सभी जानकारी चुनाव नामांकन में दिए गए शपथ पत्रों के विश्लेषण के आधार पर सामने आई है।