{"_id":"579832884f1c1bcf0d21ebcd","slug":"admission-on-doon-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्दी करें, दून विश्वविद्यालय में दाखिलों का एक और मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्दी करें, दून विश्वविद्यालय में दाखिलों का एक और मौका
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 27 Jul 2016 09:34 AM IST
विज्ञापन
दाखिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून विश्वविद्यालय में दो चरण की काउंसलिंग होने के बाद विभिन्न कोर्सेज की बची हुई सीटों पर दाखिले का एक और मौका दिया गया है। विवि प्रशासन 29 जुलाई को वॉक इन प्रवेश परीक्षा आयोजित कराने जा रहा है।
विज्ञापन
दून विवि के उप कुलसचिव डा. मंगल सिंह मंद्रवाल ने बताया कि विवि में सत्र 2016-17 में विभिन्न कोर्सेज में खाली सीटों के लिए 29 जुलाई को वॉक इन प्रवेश परीक्षा होगी। जो छात्र नौ जुलाई को हुई विवि की प्रवेश परीक्षा में पास नहीं हो पाए थे, वह इसमें शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
वॉक इन एंट्रेंस के लिए पंजीकरण प्रक्रिया, लिखित परीक्षा, परीक्षा का परिणाम और सफल अभ्यर्थियों के दाखिलों की प्रक्रिया 29 जुलाई को ही होगी।
बैचलर ऑफ डिजाइन, बीएससी फिजिक्स, रसायन विज्ञान, गणित, कंप्यूटर साइंस, बीबीए, एमएससी फिजिक्स, गणित, एमएससी इनवायरमेंट साइंस, इंटीग्रेटेड बीसीए, एमए इकोनोमिक्स, एमए कम्यूनिकेशन आदि कोर्सेज में सीटें खाली हैं।
विज्ञापन