फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Admission Counseling in Ayush Homeopathic colleges of the state from September 8 Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: आठ सितंबर से आयुष, होम्योपैथिक कॉलेजों में दाखिले की काउंसिलिंग, आयुष मंत्रालय से शेड्यूल जारी

Sat, 12 Aug 2023 05:54 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 12 Aug 2023 05:54 PM IST
सार

प्रदेश के 22 आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक कॉलेजों में विवि की केंद्रीयकृत काउंसलिंग से ही दाखिले होंगे। 20 नवंबर तक इस सत्र की दाखिला प्रक्रिया पूरी करनी है। पांच दिसंबर तक दाखिला पाने वाले सभी छात्रों की पूरी जानकारी मंत्रालय की वेबसाइट पर अपलोड करनी है।

विज्ञापन
Admission Counseling in Ayush Homeopathic colleges of the state from September 8 Uttarakhand news in hindi
डेमो - फोटो : डेमो

विस्तार

उत्तराखंड के सभी आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक व यूनानी कॉलेजों में दाखिले के लिए काउंसलिंग आठ सितंबर से शुरू होगी। केंद्रीय आयुष मंत्रालय से चिट्ठी आने के बाद उत्तराखंड आयुर्वेद विवि ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। यह काउंसिलिंग तीन चरणों में कराई जाएगी।

विज्ञापन

उत्तराखंड आयुर्वेद विवि के कुलसचिव डॉ. अनूप कुमार गक्खड़ ने बताया कि मंत्रालय के निर्देशों के तहत बीएएमएस, बीएचएमएस व बीयूएमएस में दाखिले के लिए आठ सितंबर से काउंसलिंग का पहला चरण शुरू होगा। जिन छात्रों ने नीट यूजी परीक्षा पास की है, वे इसमें दाखिले के लिए अपनी च्वाइस भर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 22 आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक कॉलेजों में विवि की केंद्रीयकृत काउंसलिंग से ही दाखिले होंगे।

विज्ञापन


20 नवंबर तक इस सत्र की दाखिला प्रक्रिया पूरी करनी है। पांच दिसंबर तक दाखिला पाने वाले सभी छात्रों की पूरी जानकारी मंत्रालय की वेबसाइट पर अपलोड करनी है। जल्द ही आयुर्वेद विवि काउंसलिंग का विस्तृत शेड्यूल जारी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब कौन से चरण में होगी काउंसलिंग
पहला चरण- आठ सितंबर से 20 सितंबर तक
दूसरा चरण- 28 सितंबर से 12 अक्तूबर तक
तीसरा चरण- 19 अक्तूबर से 30 अक्तूबर तक
स्ट्रे वेकेंसी राउंड- 04 नवंबर से 18 नवंबर तक

ये भी पढ़ें....Uttarakhand Weather News: सप्ताहभर में प्रदेश में हुई 24 फीसदी अधिक बारिश, जानिए इन जिलों का कैसा है हाल


एमबीबीएस दाखिलों की दूसरी काउंसलिंग 14 से

एचएनबी मेडिकल विवि की एमबीबीएस-बीडीएस दाखिलों की पहले चरण की काउंसलिंग पूरी हो चुकी है। निजी मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में सीटें काफी संख्या में खाली हैं। विवि के कुलसचिव डॉ. आशीष उनियाल ने बताया कि अब बची हुई सभी सीटों के लिए दूसरे चरण की नीट यूजी काउंसलिंग 14 अगस्त से शुरू की जाएगी। जल्द ही विश्वविद्यालय इसकी विस्तृत सूचना जारी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed