फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Admission closed, Students of DBS PG College blown effigy

एडमिशन बंद होने से छात्रसंघ ने फूंका पुतला

Sat, 27 Jul 2019 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Admission closed, Students of DBS PG College blown effigy
छात्रहितों की समस्याओं को लेकर डीबीएस पीजी कॉलेज परिसर में कॉलेज प्रशासन का पुतला दहन करते छात्?
डीबीएस पीजी कॉलेज छात्रसंघ ने शुक्रवार को कॉलेज में तीन दिन से बंद एडमिशन के विरोध में प्रबंधन का पुतला फूंका। साथ ही कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। समाधान नहीं निकलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

छात्रसंघ अध्यक्ष मनवीर सिंह नेगी के नेतृत्व में छात्र कॉलेज परिसर में एकत्र हुए। यहां उन्होंने एडमिशन बंद होने पर नाराजगी जताई। नेगी ने कहा कि शिक्षकों और कॉलेज प्रबंधन के बीच चल रहे विवाद के चलते तीन दिन से एडमिशन नहीं हो रहे हैं, जिसका खामियाजा छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है। बताया कि इसे लेकर शिक्षकों से अनुरोध करने के साथ ही प्रबंधन को ज्ञापन भी दिया जा चुका है। बावजूद इसके कोई समाधान नहीं निकाला गया। कहा कि अगर जल्द ही एडमिशन शुरू नहीं किए गए तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान महासचिव शिवम जोशी, हिमांशु कुमार, आयुष उनियाल, योगेश घाघट, सौरभ रावत, कपिल, अजय पंवार, अंकित चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------------------
शिक्षकों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी
डीबीएस पीजी कॉलेज में शिक्षकों की हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही, जिसके कारण बीते कई दिनों से एडमिशन बंद हैं। शिक्षक 14 के बजाए 8 सीएल, 10 पीएल को बंद करने तथा इसकी जगह 12 ईएल देने के मामले में स्थिति स्पष्ट नहीं होने के कारण धरना दे रहे हैं। प्राचार्य डॉ. वीसी पांडेय ने कहा कि शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। कहा कि छात्रों ने कार्य बहिष्कार खत्म करने का अनुरोध किया है। प्रबंधन को रोजाना की प्रक्रिया के बारे में बताया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द समाधान निकलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed