फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Administration will give all possible help to the disaster affected

आपदा प्रभावित लोगों को हर संभव मदद देगा प्रशासन

Thu, 26 Aug 2021 12:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Administration will give all possible help to the disaster affected
जनपद के विभिन्न स्थानों पर भारी वर्षा के कारण हुये जलभराव एवं क्षति का स्थलीय निरीक्षण करते जिला?
जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने बुधवार को प्रशासन की टीम के साथ शहर के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रभावितों को प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता दी जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को त्वरित राहत कार्य करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बुधवार को अधोईवाला, केवल विहार, आईटी पार्क, संतला देवी, खाबड़वाला, गल्जवाड़ी और चुक्खूवाला क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों को तुरंत अहेतुक सहायता और खाद्य सामग्री किट वितरित की। उन्होंने एसडीएम सदर गोपाल राम बिनवाल को केवल विहार और अधोईवाला क्षेत्र के लोगों को फौरी राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने आईटी पार्क में जलभराव की समस्या का समाधान न होने पर नाराजगी जताई। संतला देवी और खाबड़वाला क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर पुश्ते टूटने, घरों में पानी व मलबा घुसने, नालियां चोक होने, सड़क पर मलबा आने की घटनाएं हुई हैं। अधिकारियों को तुरंत क्षति का आंकलन कर इस्टीमेट देने को कहा गया है। चुक्खूवाला क्षेत्र में लोगों ने उन्हें बताया कि मलबा और पानी घुसने से उनके घरों में राशन समेत अन्य सामान खराब हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed