फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Administration team reached Batoli, saw the condition of the road

Dehradun News: बटोली पहुंची प्रशासन की टीम, रास्ते की स्थिति देखी

Sun, 06 Oct 2024 04:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Administration team reached Batoli, saw the condition of the road
ग्राम पंचायत मिसरास पट्टी के मजरा बटोली पहुंची प्रशासन की टीम ने भू-धंसाव और मलबा आने से बंद हुए रास्ते का निरीक्षण किया। टीम ने ग्रामीणों से विस्थापन को लेकर बातचीत की। उन्हें विस्थापन नियमावली की जानकारी भी दी। इस दौरान ग्रामीणों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक रास्ता बनाए जाने की संभावनाओं को तलाशा गया। सहसपुर ब्लाॅक की मजरा बटोली का मुख्य मार्ग बरसात के मौसम में भू-धंसाव के कारण बंद हो गया था। तभी से ग्रामीणों की आवाजाही बंद है। ग्रामीण पहाड़ों और मलबे के ऊपर से होते हुए बमुश्किल गांव से बाहर निकलते हैं। हाल ही में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से गांव में रहने वाले लगभग चालीस परिवारों को अन्य जगह पर विस्थापित करने की मांग की थी। जिलाधिकारी ने एक अक्तूबर को प्रशासन की एक कमेटी का गठन किया था। कमेटी में विकासनगर तहसील के एसडीएम विकासनगर को अध्यक्ष, लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड देहरादून के अधिशासी अभियंता, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी व भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के सहायक भू-वैज्ञानिक को सदस्य नामित किया था। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से ग्रामीणोें की समस्या व उनकी मांग से संबंधित सभी पहलुओं की जांच करते हुए रिपोर्ट देने को कहा था। इसी क्रम में शनिवार को बटोली पहुंचे अधिकारियों ने मलबे से बंद मुख्य रास्ते का निरीक्षण किया। उसके बाद ग्रामीणों को विस्थापन से संबंधित 32 बिंदुओं वाली नियमावली से अवगत कराते हुए रायशुमारी की। कमेटी के अध्यक्ष व एसडीएम विनोद कुमार ने बताया कि विस्थापन से संबंधित सभी जानकारी ग्रामीणों को उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा उनकी समस्या को देखते हुए वैकल्पिक रास्ता बनाने की संभावनाओं पर भी कार्य किया जा रहा है। कमेटी अपनी रिपोर्ट जल्द ही जिलाधिकारी को उपलब्ध करा देगी। इस दौरान जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ऋषभ रावत, देहरादून के अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिपाठी व भू-वैज्ञानिक अंकित थपलियाल मौजूद रहे।व
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed