फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   administration made medical check up of samwasini.

दून: यौन शोषण के खुलासे के बाद संवासिनियों का हुआ मेडिकल

Sat, 21 Nov 2015 04:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 21 Nov 2015 04:14 PM IST
विज्ञापन
administration made medical check up of samwasini.

देहरादून नारी निकेतन में संवासिनियों से रेप और गर्भपात मामले में पुलिस-प्रशासन ने शनिवार सुबह संवासिनियों का मेडिकल परीक्षण कराया। शुक्रवार सुबह अधिकारियों की मौजूदगी में नारी निकेतन से संवासिनियों को लेकर प्रशासन की टीम दून अस्पताल पहुंची।

विज्ञापन


शनिवार सुबह एडीएम झरना कामठान और समाज कल्याण विभाग के निदेशक के नेतृत्व में जांच टीम कड़ी सुरक्षा में दो संवासिनियों को लेकर दून महिला अस्पताल में पहुंची। यहां पर जांच टीम की मौजूदगी में डॉक्टरों की टीम ने संवासिनियों का मेडिकल किया।
विज्ञापन


नारी निकेलन में संवासिनियों के शोषण का मामला प्रशासन के गले की फांस बना हुआ है। गौरतलब है कि अमर उजाला ने पहले ही शनिवार को संवासिनियों का मेडिकल कराये जाने की संभावना जताई थी। अमर उजाला ने सबसे पहले नारी निकेतन में रेप और गर्भपात के मामले को उठाया था। इस मामले में नारी निकेतन से जुड़े एक संदिग्ध का भी नाम सामने आने के बाद पुलिस गोपनीय जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच टीम के पहुंचने पर न‌िकेतन में हुआ था हंगामा

administration made medical check up of samwasini.

वहीं, इससे पहले शनिवार को नारी निकेतन में जांच टीम के पहुंचने पर संवासिनियों ने जमकर हंगामा किया। नारी निकेतन के बाहर मीडिया को देखते ही अंदर से पत्थर चलने लगे। हंगामे के चलते जांच करने गई टीम बिना जांच किए ही वापस लौट गई। ऐसा लगता है कि नारी निकेतन में पहले से ही विरोध की पूरी तैयारी कर ली गई थी। संवासिनियों के हाथ में एक दो नहीं बल्कि अमर उजाला अखबार की कई प्रतियां थीं।

निकेतन के अंदर इतनी प्रतियां होने का मतलब है कि कोई संवासिनियों के मन में यह बात बैठाना चाह रहा था कि मीडिया उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। सवाल यह भी उठता है कि आखिर नारी निकेतन के अंदर पत्थर किसने रखवाये थे। कौन है जिसे मामले में इतना डरा हुआ है कि सच बाहर आने से रोकने के लिए हर हथकंडे अपना रहा है।

नारी निकेतन में संवासिनियों से दुराचार और गर्भपात के मामले में घिरा पुलिस-प्रशासन शनिवार को संवासिनियों का मेडिकल परीक्षण करा सकता है। देर रात तक इस मसले को अंतिम रूप देने की तैयारी चलती रही। इसी बीच नारी निकेतन से जुडे़ एक संदिग्ध का नाम आने के बाद पुलिस गोपनीय रूप से जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस भी जल्द मामले में पत्ते खोल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed