फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Administration action on Mussoorie restaurant and home stay

मसूरी में प्रशासन ने होटल ,होम स्टे के खंगाले दस्तावेज,एक निर्माणाधिन भवन और एक रिजाँर्ट को किया सीज,होटल,रिजाँर्ट के कर्मचारियो

Fri, 30 Sep 2022 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:54 AM IST
सार

एसडीएम के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार को शहर के होटल, रेस्टोरेंट व होम स्टे का निरीक्षण किया।इस दौरान उनके दस्तावेज खंगाले और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।प्रशासन की टीम इस पूरे रिजॉर्ट को सील करना चाहती थी, लेकिन यहां सिर्फ दो कॉटेज ऐेसे मिले जिनमें पर्यटक नहीं थे।

विज्ञापन
Administration action on Mussoorie restaurant and home stay

विस्तार

एसडीएम के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार को शहर के होटल, रेस्टोरेंट व होम स्टे का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके दस्तावेज खंगाले और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिनमें खामियां पाए जाने पर सीलिंग व जुर्माने की कार्रवाई भी की गई। इस दौरान संचालकों में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन

एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल ने बताया कि शहर के कपलानी, सुवाखोली, भट्टा क्षेत्र, बार्लोगंज में होटल, होम स्टे और रिजॉर्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान कपलानी के पास लॉरिसा रिजॉर्ट 2018 से पंजीकरण, विजिटर बुक, फूड लाइसेंस के बिना संचालित होता पाया गया। साथ ही रिजॉर्ट के कर्मचारियों का सत्यापन भी नहीं कराया गया था। प्रशासन की टीम इस पूरे रिजॉर्ट को सील करना चाहती थी, लेकिन यहां सिर्फ दो कॉटेज ऐेसे मिले जिनमें पर्यटक नहीं थे। इसलिए टीम ने सिर्फ इन्हें ही सील किया और दस लाख 95 का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

इसके अलावा बिना मानचित्र स्वीकृत कराए राजेश डरगन के निर्माणाधीन आवास को सील कर दिया गया। वहीं, ले मसराना इन का बिना मानचित्र के अवैध निर्माण करने पर एमडीडीए ने चालान किया। सुवाखोली के निकट संडेज फॉरएवर भवन के बाहर नोटिस चस्पा कर 24 घंटे में दस्तावेज दिखाने के निर्देश दिए। बार्लोगंज के होटल विल्ला बार्लो और झड़ीपानी स्थित कॉटेज में कर्मचारियों का सत्यापन न होने पर 10-10 हजार रुपये का चालान किया गया। वहीं, संडेज फॉरएवर कॉटेज में पंजीकरण, विजिटर बुक नहीं पाई गई और कर्मचारियों का सत्यापन भी नही पाया गया। जिस पर दस हजार का चालान किया गया। हरेकृष्ण होम स्टे का स्वीकृति से ज्यादा कमरे संचालित करने पर दस हजार का चालान कर लाइसेंस निरस्त किया गया। प्रशासन की टीम में एमडीडीए के ईई अतुल गुप्ता, ईओ राजेश नैथानी, एसएचओ डीएस कोहली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed