{"_id":"591713544f1c1b0a69851ef6","slug":"adi-guru-shankaracharya-place-of-worship-will-made-soon-in-kedarnath","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल में भी नहीं बन पाया आदिगुरु शंकराचार्य का समाधिस्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार साल में भी नहीं बन पाया आदिगुरु शंकराचार्य का समाधिस्थल
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Sat, 13 May 2017 07:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन और प्रशासन की कार्यप्रणाली से क्षुब्ध शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के प्रतिनिधि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने कहा कि केदारनाथ धाम में चार साल बाद भी आदिगुरु शंकराचार्य का समाधिस्थल नहीं बन पाया है।
विज्ञापन
यह सही नहीं है। अब जल्द आदिगुरु शंकराचार्य की समाधि स्थल का निर्माण किया जाएगा। इस संबंध में शासन, प्रशासन और श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति से वार्ता की गई है। जून 2013 की आपदा में समाधि स्थल को व्यापक क्षति पहुंची थी।
विज्ञापन
केदारनाथ धाम से लौटते हुए यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने कहा कि केदारपुरी में शंकराचार्य की समाधि का विशेष महत्व है। कहा कि शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के दिशा- निर्देशों के तहत ही केदारनाथ में शंकराचार्य के समाधि स्थल का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने शासन, प्रशासन के प्रति रोष जताते हुए कहा कि आपदा के बाद केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य तो किए जा रहे हैं, लेकिन किसी ने भी समाधि स्थल की सुध नहीं ली है।
इस मौके पर श्रीधरानंद महाराज, कमलेश्वर के महंत आशुतोष जी महाराज, आचार्य दीपक नौटियाल, सुशीला भंडारी, गणेश भट्ट, जयदीप भट्ट, शुभम उनियाल, रोहित नैथानी, मयंक आदि मौजूद थे।