फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Missing tigress Rajaji Tiger Reserve Additional trap cameras installed in range to trace Uttarakhand news

Dehradun: कहां गई राजाजी पार्क की रानी?  खोजबीन के लिए ऋबेरीवाड़ा, रामगढ़ रेंज में लगाए गए अतिरिक्त ट्रैप कैमर

Mon, 17 Oct 2022 10:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 17 Oct 2022 10:26 PM IST
सार

बाघिन राजाजी टाइगर रिजर्व से निकलकर आबादी वाले क्षेत्रों में नहीं गई है। कहा कि अगर बाघिन रिजर्व से निकलकर आबादी वाले इलाकों में गई होती तो जानकारी मिल गई होती। वार्डन का मानना है कि फिलहाल बाघिन टाइगर रिजर्व में ही है।

विज्ञापन
Missing tigress Rajaji Tiger Reserve Additional trap cameras installed in range to trace Uttarakhand news
बाघिन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजाजी टाइगर रिजर्व से पिछले 25 दिनों लापता बाघिन रानी की खोजबीन के लिए राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन की ओर से बेरीबाड़ा, रामगढ़ रेंज में अतिरिक्त कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही टाइगर रिजर्व की सड़कों की मरम्मत का काम तेज कर दिया गया है।

विज्ञापन


उधर, टाइगर रिजर्व के अफसरों के मुताबिक, बाघिन के पैरों के निशान बेरीबाड़ा, रामगढ़ रेंज में लगातार मिल रहे, लेकिन फिलहाल बाघिन कहां है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। बाघिन की खोजबीन के लिए राजाजी टाइगर रिजर्व, उत्तराखंड वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ही यूपी वन विभाग के कर्मचारी भी सीमावर्ती इलाकों में सर्च कर रहे हैैं।

विज्ञापन

 

राजाजी टाइगर रिजर्व के वार्डन प्रशांत हिंदवाण का मानना है कि फिलहाल बाघिन राजाजी टाइगर रिजर्व से निकलकर आबादी वाले क्षेत्रों में नहीं गई है। कहा कि अगर बाघिन रिजर्व से निकलकर आबादी वाले इलाकों में गई होती तो जानकारी मिल गई होती। वार्डन का मानना है कि फिलहाल बाघिन टाइगर रिजर्व में ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Mulayam Singh Yadav: धरती पुत्र को अंतिम विदाई, अखिलेश ने नीलधारा गंगा में विसर्जित की अस्थियां

संभव है कि वह टाइगर रिजर्व के कोर जोन में चली गई है। टाइगर रिजर्व के पश्चिमी क्षेत्र से बाघिन लापता है और उसकी खोजबीन की जा रही है। टाइगर रिजर्व के अफसरों ने इस बात को सिरे से खारिज किया कि बाघिन के शिकार की भी संभावना है। बाघिन की खोजबीन के लिए एपीसीसीएफ (वन्यजीव इंटेलिजेंस) रंजन मिश्रा की अगुवाई में टीम लगातार काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed