फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Additional Chief Secretary Radha Raturi gave instructions to open Uttarakhand Immigration Cell office soon

Dehradun News: जल्द खुलेगा उत्तराखंड अप्रवासी प्रकोष्ठ कार्यालय, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने दिए निर्देश

Wed, 08 Nov 2023 01:16 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 08 Nov 2023 01:16 PM IST
सार

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अधिकारियों को देश और दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में रह रहे उत्तराखंड मूल के अप्रवासियों के संबंध में डाटा बेस तैयार करने के निर्देश दिए। कहा, इसमें देश के कई राज्यों, शहरों और विदेशों में उत्तराखंडी अप्रवासियों के संगठनों, एसोसिएशन एवं संस्थाओं की मदद ली जाए।

विज्ञापन
Additional Chief Secretary Radha Raturi gave instructions to open Uttarakhand Immigration Cell office soon
राधा रतूड़ी बैठक लेतीं। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उत्तराखंड अप्रवासी प्रकोष्ठ कार्यालय जल्द खोलने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, अप्रवासी प्रकोष्ठ दुनिया भर में रह रहे उत्तराखंड के मूल अप्रवासियों को अपनी जड़ों से जोड़ने का प्रयास करेगा।

विज्ञापन

एसीएस राधा रतूड़ी ने प्रकोष्ठ जल्द संचालित करने के वर्किंग प्लान पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को देश और दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में रह रहे उत्तराखंड मूल के अप्रवासियों के संबंध में डाटा बेस तैयार करने के निर्देश दिए। कहा, इसमें देश के कई राज्यों, शहरों और विदेशों में उत्तराखंडी अप्रवासियों के संगठनों, एसोसिएशन एवं संस्थाओं की मदद ली जाए।

विज्ञापन

कहा, दिसंबर में आयोजित वैश्विक निवेशक सम्मेलन में देश-विदेश में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उत्तराखंड के अप्रवासियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने राज्य के अप्रवासियों के नियमित अप्रवासी सम्मेलन करवाने, सरकार और अप्रवासियों के बीच बेहतर सामंजस्य बनाने, अप्रवासियों के निवेश प्रस्तावों पर शीघ्रता से कार्रवाई करने, अप्रवासियों की समस्याओं के समाधान की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: धामी सरकार ने प्रदेश के 6200 कर्मचारियों को दिया पुरानी पेंशन का विकल्प, अधिसूचना हुई जारी

बैठक में अप्रवासियों के राज्य में समाज कल्याण, महिला सशक्तीकरण एवं सामाजिक उद्यमिता, ओल्ड एज होम आदि में निवेश एवं योगदान को प्रोत्साहित करने की योजना पर भी चर्चा की गई। एसीएस ने कहा, प्रकोष्ठ अप्रवासियों को राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक सहित सभी क्षेत्रों से जोड़ने व उनमें निवेश के लिए प्रोत्साहित करेगा। उन्होंने अप्रवासी प्रकोष्ठ की वेबसाइट को जल्द शुरू करने के भी निर्देश दिए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed