फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   -Added from accident in closed firecracker factory

बंद पड़ी पटाखा फैक्ट्री में पटाखे फोड़ रहे थे बच्चे, हादसा टला

Sun, 20 Oct 2019 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
-Added from accident in closed firecracker factory
सेलाकुई। औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई में लंबे समय से बंद पड़ी पटाखा फैक्ट्री उस समय एक बड़ा हादसा होने से टल गया जब कुछ बच्चे फैक्ट्री में घुस वहां पटाखे फोड़ने लगे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच सभी बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया। जिसके बाद कंपनी परिसर में रखी ज्वलनशील सामग्री को पानी डाल कर बुझाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सेलाकुई में स्वारना नदी पार एक पटाखा फैक्ट्री है। यह फैक्ट्री लंबे समय से बंद पड़ी है। शनिवार को कुछ बच्चे खेल-खेल में फैक्ट्री के अंदर घुस गए और वहां पर पटाखे फोड़ने लगे। पटाखों की आवाज सुन फैक्ट्री के पास से गुजर रहे लोगों ने मामले की जानकारी चौकी प्रभारी नरेंद्र पुरी के साथ ही अग्निशमन प्रभारी सुनील तिवारी को दी। जिसके बाद मौके पर दमकल कर्मियों ने पटाखे फोड़ रहे बच्चों को बाहर निकाल लिया। हादसे की आशंका को ध्यान में रख टीम ने वहां रखी पटाखे बनाने की सभी सामग्री को पानी से भिगो दिया। चौकी इंचार्ज नरेंद्र पुरी ने बताया कि जल्द ही कंपनी में रखी समस्त ज्वलनशील सामग्री को हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed