{"_id":"6980d53937588dcf9a0ee129","slug":"adarsh-or-anushka-secured-the-first-place-in-the-competition-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1004-128741-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: प्रतियोगिता में आदर्श और अनुष्का ने पाया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: प्रतियोगिता में आदर्श और अनुष्का ने पाया पहला स्थान
विज्ञापन
नमभूमि दिवस के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता व स्वच्छता अभियान के प्रतिभागी। स्रोत विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- विश्व नमभूमि दिवस पर आयोजित हुई चित्रकला प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। विश्व नमभूमि दिवस के अवसर पर रामपुर मंडी स्थित वन आरक्षी प्रशिक्षण केंद्र पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में आदर्श चौहान व जूनियर वर्ग में अनुष्का ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान वनकर्मियों व छात्र-छात्राओं ने आसन नमभूमि पर स्वच्छता अभियान भी चलाया।
इस अवसर पर आयोजित हुई कला प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में द सेपियंस स्कूल के आदर्श चौहान ने प्रथम व अक्षका नेगी ने द्वितीय और इंडियन पब्लिक स्कूल की छात्रा आस्था ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में शिवालिक अनुसूचित जनजाति विद्यालय कल्याणपुर की अनुष्का ने प्रथम, द सेपियंस स्कूल की मानस्वी ने द्वितीय व सरस्वती विद्या मंदिर ढालीपुर की छात्रा आस्था ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को वनकर्मियों ने नमभूमि का निरीक्षण कराने के साथ यहां मौजूद प्रवासी पक्षियों का अवलोकन भी कराया। इस दौरान रेंज अधिकारी आनंद सिंह रावत ने उन्हें नमभूमि के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए इनके संरक्षण पर जोर दिया। इस मौके पर उप प्रभागीय वनाधिकारी विभु, सेवानिवृत्ति प्रभागीय वनाधिकारी भरत सिंह, प्रदीप सक्सेना आदि मौजूद रहे।