फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Adani Group will invest 500 crores in agriculture sector Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: कृषि क्षेत्र में 500 करोड़ का निवेश करेगा अडानी समूह, कृषि मंत्री ने की प्रतिनिधिमंडल से चर्चा

Mon, 24 Jun 2024 11:03 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 24 Jun 2024 11:03 AM IST
सार

अडानी समूह के प्रतिनिधिमंडल ने कृषि मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात कर निवेश पर चर्चा की। अडानी समूह अनाज और फलों के भंडारण के लिए कोल्ड स्टोरेज बनाएगा।

विज्ञापन
Adani Group will invest 500 crores in agriculture sector Uttarakhand news in hindi
पंजाब पर बढ़ रहा कर्ज - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

उत्तराखंड में अडानी समूह कृषि क्षेत्र में 500 करोड़ का निवेश करेगा। राज्य में उत्पादित मोटे अनाज और फलों के भंडारण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा ऊर्जा और कौशल विकास के क्षेत्र में समूह निवेश करेगा।

विज्ञापन

रविवार को अडानी समूह के प्रतिनिधिमंडल ने कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात कर प्रस्तावित निवेश पर चर्चा की। अडानी ग्रुप के हेड कॉरपोरेट अफेयर्स (नार्थ) आनंद सिंह भसीन ने बताया कि समूह की ओर से उत्तराखंड में कृषि व बागवानी फसलों के भंडारण में निवेश की योजना है।

विज्ञापन


कौशल विकास सेंटर खोला जाएगा
इससे प्रदेश के किसानों को अनाज व फलों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए भंडारण की सुविधा मिलेगी। साथ ही उपज को खराब होने से बचाया जा सकेगा। राज्य में ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की योजना है। दक्ष मानव संसाधन के लिए प्रदेश में कौशल विकास सेंटर खोला जाएगा। निवेश से जहां स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। वहीं, कौशल विकास से उद्योगों में नौकरी का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अडानी ग्रुप को प्रदेश सरकार की तरफ से सकारात्मक आश्वासन देते हुए शीघ्र मामले में कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। कहा, राज्य की भौगोलिक परिस्थितियां व कृषि जलवायु क्षेत्र, विभिन्न फसलों के उत्पादन के लिए अत्यधिक अनुकूल है।



ये Uttarakhand Weather: इन तीन दिनों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, भूस्खलन की संभावना, जानें आज मौसम का मिजाज

इसे देखते हुए प्रदेश सरकार का बागवानी फसलों का उत्पादन बढ़ाने पर जोर है। उन्होंने कहा निवेश अनुकूल नीतियों के कारण आज देश दुनिया के निवेशक उत्तराखंड में निवेश के लिए आकर्षित हो रहे हैं। प्रदेश में कृषि व उद्यान के क्षेत्र में निवेश की काफी संभावनाएं हैं। इस मौके पर अडानी ग्रुप के महाप्रबंधक आरके पांडे, उत्तराखंड जैविक बोर्ड के प्रबंध निदेशक विनय कुमार मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed