{"_id":"7dc15748ebec9ab7bd1f91a956fb7d5b","slug":"adanai-group-invest-five-thousands-crore-in-uttarakhand-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में 5 हजार करोड़ का निवेश करेगा अडानी ग्रुप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में 5 हजार करोड़ का निवेश करेगा अडानी ग्रुप
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 24 Sep 2015 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अडानी औद्योगिक समूह और शासन के अफसरों के बीच दिन भर चली मशक्कत के बाद तीन मुद्दों पर सहमति बन गई है। तीन अलग-अलग सेक्टर में अडानी समूह करीब पांच हजार करोड़ का निवेश करेगा। मुख्य सचिव राकेश शर्मा के साथ हुई बैठक में यह सहमति बनी।
विज्ञापन
अडानी औद्योगिक समूह कई सेक्टर में निवेश करना चाहता है। मुख्य सचिव राकेश शर्मा के साथ समूह के अफसरों ने सेलाकुई आदि स्थानों पर भ्रमण भी किया। मोटे तौर पर सरकार और अडानी समूह के बीच जिन मुद्दों पर सहमति बनी है, उनमें हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट है, इसमें समूह ने तीन हजार करोड़ रुपये तक का निवेश करने के विकल्प खोले हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा सोलर प्लांट का प्रस्ताव तो एक हजार मेगावाट का दिया है, लेकिन जमीन की उपलब्धता नहीं होने के कारण फिलहाल 50 से 200 मेगावाट के बीच सोलर प्लांट लगाने पर सहमति बनी है। जमीन का चिन्हीकरण होते ही कागजी कार्यवाही शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
पॉवर सेक्टर में भी निवेश का रखा खाका
इसके अलावा अडानी समूह ने पॉवर सेक्टर में ही ट्रांसमिशन में भी निवेश की पेशकश की है। तय हुआ है कि ट्रांसमिशन में निवेश को सरकार के साथ संयुक्त उपक्रम के तौर पर चलाया जाएगा। जमीन सरकार देगी और निवेश अडानी समूह करेगा।
ग्रुप का है कहना
जिस सेक्टर में कंपनी निवेश करना चाहती है या सरकार जिन क्षेत्रों में हमसे निवेश चाहती है, उनसे संबंधित प्रस्ताव सरकार के समक्ष रख दिए हैं। बहुत ही सकारात्मक तरीके से बातचीत आगे बढ़ी है, जल्द ही अच्छे नतीजा सामने आएंगे। समूह निवेश करने का इच्छुक है और उत्तराखंड इसके लिए अच्छा विकल्प है।
-आनंद सिंह बिसेन, हैड कारपोरेट अफेयर्स, अडानी ग्रुप
ग्रुप का है कहना
जिस सेक्टर में कंपनी निवेश करना चाहती है या सरकार जिन क्षेत्रों में हमसे निवेश चाहती है, उनसे संबंधित प्रस्ताव सरकार के समक्ष रख दिए हैं। बहुत ही सकारात्मक तरीके से बातचीत आगे बढ़ी है, जल्द ही अच्छे नतीजा सामने आएंगे। समूह निवेश करने का इच्छुक है और उत्तराखंड इसके लिए अच्छा विकल्प है।
-आनंद सिंह बिसेन, हैड कारपोरेट अफेयर्स, अडानी ग्रुप