फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Actress Himani Shivpuri in Mussoorie and Revisited her childhood memories expressed concern over migration

Mussoorie: पहाड़ों की रानी पहुंचकर अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी ने बचपन की यादों को किया ताजा, पलायन पर जताई चिंता

Sun, 03 May 2026 06:25 PM IST
Alka Tyagi सुनील सिलवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
सुनील सिलवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 03 May 2026 06:25 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी ने कहा कि मसूरी की ठंडी और पवित्र हवा में एक अलग सुकून है। यहां नई ऊर्जा मिलती है जो उन्हें बार-बार खींच लाती है।

विज्ञापन
Actress Himani Shivpuri in Mussoorie and Revisited her childhood memories expressed concern over migration
बॉलीवुड अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी  - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी शनिवार को मसूरी स्थित अपने आवास पहुंचीं और बचपन की यादों को ताजा किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पलायन बड़ी समस्या है। इसे रोकने के लिए प्रयास जरूरी हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मसूरी की ठंडी और पवित्र हवा में एक अलग सुकून है। यहां नई ऊर्जा मिलती है जो उन्हें बार-बार खींच लाती है। विशेष बातचीत में हिमानी शिवपुरी ने बताया कि मसूरी में उनका पैतृक घर है। यहां से बचपन की अनगिनत यादें जुड़ी हैं।
विज्ञापन


पिता दिवंगत हरि दत्त भट्ट शैलेश को याद करते हुए कहा कि वे प्रसिद्ध साहित्यकार, लेखक और शिक्षक थे। उन्होंने कई लोक कलाकारों को मंच दिया और आकाशवाणी से जोड़ने में भी मदद की। पलायन पर उन्होंने कहा सरकार के स्तर से लगातार इसे रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Hemkund Sahib: जवानों ने बर्फ हटाकर बनाया रास्ता, हेमकुंड पहुंची सेना के जवानों की टीम, सबसे पहले पढ़ी अरदास

Trending Videos

उन्होंने भी अपने पैतृक गांव को गोद लिया है और वहां विकास कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोक कलाकार लगातार राज्य की संस्कृति को बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान और सम्मान मिलना चाहिए। वह भविष्य में उत्तराखंड की संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता पर फिल्म बनाना चाहती हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed