{"_id":"5c76a448bdec224bc35700b1","slug":"actor-vivek-oberoi-meet-with-uttarakhand-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम और सीएस से मिले फिल्म स्टार विवेक ओबेरॉय, बोले, उत्तराखंड से मेरा खास लगाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम और सीएस से मिले फिल्म स्टार विवेक ओबेरॉय, बोले, उत्तराखंड से मेरा खास लगाव
Thu, 28 Feb 2019 10:16 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 28 Feb 2019 10:16 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से मिले विवेक ओबेरॉय
बॉलीवुड के फिल्म अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने बुधवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और मुख्य सचिव से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें पर्यटन पर आधारित पुस्तक भेंट की। मुलाकात के दौरान उनके मध्य प्रदेश में फिल्म शूटिंग की संभावनाओं पर चर्चा भी हुई। ओबेरॉय ने कहा कि उत्तराखंड से उनका खास लगाव है और वे अकसर यहां आते हैं।
विज्ञापन
बुधवार को विवेक ओबेरॉय मुख्यमंत्री से उनके सरकारी आवास पर मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में फि ल्मांकन के लिए प्राकृतिक सौंदर्य के साथ ही शांति का वातावरण है। प्रदेश सांस्कृतिक रूप से समृद्ध है। राज्य में फि ल्म निर्माण व शूटिंग संबंधित सभी प्रकार के अनुमोदन के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया गया है। फिल्म निर्माण में अनुकूल वातावरण के लिए प्रदेश को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि टिहरी, हर्षिल, त्रिजुगी नारायण जैसे अनेक स्थान फि ल्मों की शूटिंग के काफी संभावनाओं वाले क्षेत्र हैं। फि ल्म अभिनेता विवेक ऑबेरॉय ने भी प्रदेश को लेकर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड से उनका विशेष लगाव है। इससे पूर्व उन्होंने मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह से शिष्टाचार भेंट की।
विज्ञापन