फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Action will be taken on illegal slotter houses established in the state

प्रदेश में स्थापित अवैध स्लाटर हाउसों पर होगी कार्रवाई, डीजीपी ने दिए सूची तैयार करने के निर्देश

Sat, 02 Jan 2021 12:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken on illegal slotter houses established in the state
देहरादून। प्रदेश में अवैध रूप से संचालित स्लॉटर हाउसों और अवैध रूप से गोवंश ले जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी अशोक कुमार ने इसके लिए गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र में संचालित वैध और अवैध स्लॉटर हाउसों की सूचि तैयार करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि अवैध रूप से संचालित हो रहे स्लॉटर हाउसों और इसमें लिफ्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

विदित है कि, वर्ष 2017 में गढ़वाल और कुमाऊं परिक्षेत्र में सरकार के आदेश के बाद गोवंश संरक्षण स्क्वाड का गठन किया गया था। जिसको प्रदेश में गोवंश के अवैध वध पर अंकुश लगाने की जिम्मेदारी दी गई थी। स्क्वाड के गठन के बाद से लेकर अभी तक कुमाऊं परिक्षेत्र में 176 आरोपियों और गढ़वाल परिक्षेत्र में 101 आरोपियों गिरफ्तार किया जा चुका है। शुक्रवार को डीजीपी अशोक कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून एपी अंशुमन, पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र अजय रौतेला, पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल नीरू गर्ग, पुलिस उपमहानिरीक्षक अपराध एवं कानून नीलेश आनंद भरणे के साथ गोवंश स्क्वाड की कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि स्क्वाड में गठित टीमें दोनों परिक्षेत्रों में वैध व अवैध स्लॉटर हाउसों की सूची तैयार करें। इसके बाद अवैध रूप से संचालित स्लॉटर हाउसों और इसमें शामिल आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करें। कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि स्क्वाड हमेशा सक्रिय रहे और इसमें अनुभवी, दक्ष और समझदारकर्मियों की नियुक्ति की जाए। आईजी कुमाऊं और डीआईजी गढ़वाल को उन्होंने स्क्वाड की प्रत्येक माह बैठक लेकर समीक्षा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed