फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Action should be taken against the guilty officers : congress

दोषी अधिकारियों के खिलाफ हो कार्रवाई ; कांग्रेस

Wed, 21 Jul 2021 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Action should be taken against the guilty officers : congress
आशारोड़ी क्षेत्र में सूखी नदी पर बने रपटा पुल के टूटने पर कांग्रेसियों ने जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में महानगर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत से मुलाकात की।
विज्ञापन

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि हाल में बना रपटा पुल पहली बरसात में ही टूटने से आशा रोडी चेक पोस्ट से नई बस्ती-रामगढ़ जाने वाले लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इसके अलावा शहर के कई क्षेत्रों में बंदर व अन्य वन्य जीवों के आतंक से लोग परेशान हैं। फसल के साथ राहगीरों को भी बंदर नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे बचने के लिए विभाग की ओर से बंदरों को पकड़ दूर जंगलों में छोड़ा जाए। कांग्रेसियों की मांग पर वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने आश्वासन देते हुए कहा कि इस संबंध में सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार, यशपाल चौहान, रमेश कुमार मंगू, बचन सिंह राणा, सुभाष धस्माना, सिद्धार्थ वर्मा, गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed