फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Action on five students for ragging from junior

जूनियर से रैगिंग पर पांच छात्रों पर कार्रवाई

Sat, 26 Mar 2022 12:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Action on five students for ragging from junior
एमबीबीएस छात्र से तेज आवाज में बात करने को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज प्रशासन ने अनुशासनहीनता मानते हुए पांच सीनियर छात्रों पर कार्रवाई की है। इन छात्रों को एक महीने से लेकर तीन महीने तक का निलंबन और 25 से 50 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी ने बताया कि गत फरवरी महीने में मेडिकल के सेकंड और थर्ड ईयर के छात्रों जूनियर छात्र के साथ तेज आवाज में बात करते हुए अभद्रता की गई थी। जूनियर छात्र ने इसकी शिकायत नेशनल एंटी रैंगिंग सेल को की थी। सेल ने छात्र की शिकायत को मेडिकल कॉलेज को जॉच के लिए अग्रसारित किया। कॉलेज प्रशासन ने इसे घोर अनुशासनहीनता और संगीन मानते हुए मेडिकल कॉलेज की एंटी रैंगिंग कमेटी व अनुशासन कमेटी ने कार्रवाई की। सीनियर्स पर सख्त कार्रवाई करते हुए 25 हजार से 50 हजार रुपए का फाइन लगाया है। इसके अलावा एक से तीन महीने के निलंबन की कार्रवाई भी की गई है। जांच में जिस छात्र की जितनी गंभीर अनुशासनहीनता पाई गई, उसी हिसाब से कार्रवाई की गई है। एंटी रैंगिंग कमेटी ने सीनियर्स पर कड़ी कार्रवाई की। उन्होंने सीनियर्स के लिए काउंसलिंग सेशन का आयोजन कर इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न किए जाने के साथ कॉलेज में मैत्री स्वभाव के साथ रहने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed