फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Action is being taken against illegal plotting in the outer

Dehradun News: एमडीडीए ने 154 बीघा प्लॉटिंग को कराया ध्वस्त

Thu, 13 Jun 2024 03:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Action is being taken against illegal plotting in the outer
Iतीन जगहों पर की गई कार्रवाई, पुलिस बल भी रहा तैनातI
विज्ञापन




मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की ओर से शहर के बाहरी हिस्सों में बिना नक्शा पास कराए की जा रही अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत बुधवार को करीब 154 बीघा प्लॉटिंग को जेसीबी से ध्वस्त कराया गया। इस दौरान काफी संख्या पुलिस बल भी तैनात रहा।



एमडीडीए की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार कोल्हूपानी रोड कोटरा संतूर देहरादून में लगभग 35 बीघा भूमि में बिना नक्शा पास कराए अवैध प्लॉटिंग किए जाने की शिकायत पर नोटिस जारी किया गया था। लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर प्लॉटिंग को ध्वस्त करने के निर्देश दिए गए थे। जिसके बाद बुधवार को पुलिस बल की मौजूदगी में एमडीडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन


इसके अलावा टीम ने ग्राम शिवपुरी ढोलाश में करीब 110 बीघा में की गई अनाधिकृत प्लॉटिंग को भी जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। इसके साथ ही कोटरा संतूर में पुराने शिव मंदिर के पास भी अवैध रूप से की गई करीब 9 बीघा प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप की स्थिति रही। इस मौके पर एई शैलेंद्र सिंह रावत, जेई विपिन सैनी एवं सुपरवाइजर नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed