{"_id":"67156662011ddc908e07da14","slug":"acting-chief-justice-of-nainital-high-court-manoj-kumar-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1030-529810-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ने महासू देवता के दर्शन किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ने महासू देवता के दर्शन किए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iमंदिर प्रबंधन समिति व स्थानीय लोगों ने पारंपरिक अंदाज में किया स्वागतI
नैनीताल हाईकोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ हनोल पहुंचकर महासू देवता के दर्शन किए। मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर देवता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें महासू मंदिर की तस्वीर भेंट की।
रविवार को जौनसार भ्रमण पर आए न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी अपने परिवार के सदस्यों और जिला न्यायाधीश प्रेम सिंह खीमाल के साथ हनोल मंदिर पहुंचे। मंदिर प्रबंधन समिति व स्थानीय लोगों ने पारंपरिक अंदाज में ढोल बाजे के साथ उनका स्वागत किया। समिति के पदाधिकारियों व स्थानीय लोगों ने न्यायमूर्ति को देवता की परंपरागत व्यवस्था एवं लोक संस्कृति के बारे में बताया। समिति के सचिव व पुरोहित मोहनलाल सेमवाल, देवता के राजगुरु व ग्राम चातरा हनोल के प्रधान हरीश राजगुरु, पुजारी हरिश्चंद्र नौटियाल, एसडीएम योगेश सिंह मेहरा ने न्यायमूर्ति और जिला जज को स्मृति चिह्न के रूप में महासू मंदिर के चित्र व शाॅल भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर मंदिर समिति की उपाध्यक्ष व तहसीलदार सुशीला कोठियाल, स्याणा पंकज चौहान, राजेंद्र नौटियाल, उपखंड अधिकारी अशोक कुमार, कानूनगो भीम दत्त जोशी, थानाध्यक्ष आशीष रवियान, कनिष्ठ अभियंता वीपी भारद्वाज, प्रबंधक नरेंद्र नौटियाल, सहायक प्रबंधक विक्रम सिंह राजगुरु, सहायक बजीर विनोद जोशी आदि मौजूद रहे।