फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Acharya Balkrishna include in 10 most popular personality in world list 

पतंजलि के नाम जुड़ी एक और उपलब्धि, विश्व के 10 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल हुए बालकृष्ण

Thu, 16 May 2019 08:20 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार (बहादराबाद)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार (बहादराबाद) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 16 May 2019 08:20 AM IST
विज्ञापन
Acharya Balkrishna include in 10 most popular personality in world list 
बाबा रामदेव के साथ आचार्य बालकृष्ण - फोटो : अमर उजाला

पतंजलि योगपीठ के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। पतंजलि संस्थान के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण को यूएनओ की संस्था यूएनएसडीजी यानी यूनाइटेड नेशंस सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल ने विश्व के 10 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया है। आने वाली 25 मई को वह यूएनएसडीजी के जेनेवा में होने वाले स्वास्थ्य सम्मेलन को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन


आचार्य बालकृष्ण को यह उपलब्धि आयुर्वेद और योग के क्षेत्र में नए अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए हासिल हुई है। बुधवार शाम पतंजलि योगपीठ में आचार्य बालकृष्ण ने पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए यह जानकारी दी।
विज्ञापन


स्वामी रामदेव भी इस मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य किसी सूची में स्थान प्राप्त करना नहीं बल्कि समाज और मानवता की सेवा है। इस  दौरान उन्होंने पतंजलि की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि भारतीय चिकित्सा पद्धति योग व आयुर्वेद को सम्पूर्ण विश्व में पुन: स्थापित किया है। इससे करोड़ों को स्वास्थ्य लाभ हुआ है। स्वामी रामदेव ने यूएनएसडीजी की गतिविधियों के बारे में बताया। कहा कि संस्था समाजसेवी कार्यों में संलग्न है।

इनमें प्राइमरी हेल्थ केयर और यूनिवर्सल हेल्थ, गरीबी उन्मूलन, विश्व में शांति की स्थापना प्रमुख है। जेनेवा में स्वास्थ्य सम्मेलन वर्ल्ड हेल्थ फोरम की तरफ से हो रहा है। प्राइमरी हेल्थ केयर, नॉन कम्युनिकेबल डिजीज कंट्रोल और डिजिटल हेल्थ को बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर वित्त पोषण इसका लक्ष्य है।

आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि सम्मेलन में 50 देशों से लगभग 500 प्रतिभागी भाग लेंगे। इनमें कई देशों के स्वास्थ्य मंत्री, नीति निर्माता, उद्योग और सिविल सोसाइटीज के अध्यक्ष, सीईओ, वैज्ञानिकों समेत यूएनओ के शीर्ष अधिकारी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed