फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accused who came in PCR ran away after pushing Haryana Police

Dehradun News: पीसीआर में आया मुल्जिम हरियाणा पुलिस को धक्का देकर हुआ फरार

Tue, 20 Jun 2023 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Accused who came in PCR ran away after pushing Haryana Police
हरियाणा पुलिस की अभिरक्षा (पीसीआर) से एक मुल्जिम उन्हें धक्का देकर होटल से फरार हो गया। पुलिसकर्मी उसे लेकर एक होटल के कमरे में रुके थे। वहां मुल्जिम टॉयलेट गया और बाहर आकर पुलिसकर्मियों के मुंह पर जग से पानी फेंक दिया। इससे दोनों पुलिसकर्मी गिर गए और मुल्जिम होटल से चंपत हो गया। मामले में एक दरोगा, हेड कांस्टेबल और फरार मुल्जिम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

घटना पटेलनगर थाना क्षेत्र में आईएसबीटी के पास स्थित एक होटल की है। मामले में हरियाणा के पंचकुला थाने में तैनात दरोगा राकेश कुमार ने शिकायत की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि यमुनानगर के छछरौली, गनोली गेट के रहने वाले प्रवीन कुमार के खिलाफ पंचकुला थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है। आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर कुर्क की गई जमीन को जाली दस्तावेज बनाकर डेढ़ करोड़ रुपये में बेच दिया। वह सहारनपुर जेल में बंद था। हरियाणा पुलिस ने उसे सहारनपुर जेल से लिया और पंचकुला कोर्ट में पेश किया। वहां से उसकी अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पांच दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मिली।
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ देहरादून में भी मुकदमे दर्ज हो सकते हैं। उसे रिमांड में लेकर खुद राकेश कुमार और हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार यहां आए थे। गत 16 जून की रात करीब साढ़े 11 बजे वह होटल में रुके। अगले दिन तड़के 3.10 बजे प्रवीन कुमार ने टॉयलेट जाने की बात कही। इसके बाद वह बाथरूम में चला गया। वहां से बाहर निकला तो उसने जग से दोनों के मुंह पर पानी फेंक दिया। इसके बाद धक्का मारकर उन्हें नीचे गिरा दिया। आरोपी वहां से भाग निकला। काफी तलाशने के बाद भी जब वह नहीं मिला तो राकेश कुमार पटेलनगर थाने पहुंचे। इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि दरोगा राकेश कुमार की तहरीर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मुकदमे में दरोगा राकेश कुमार भी आरोपी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed