फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Accused Police Personnel Given charge of Tanakpur Kotwali

सात फरवरी को किया लाइन हाजिर, 18 फरवरी को फिर उसी थाने में दिया कोतवाल का चार्ज

Wed, 19 Feb 2020 03:24 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 19 Feb 2020 03:24 PM IST
सार

  • फिर टनकपुर के कोतवाल बनाए गए हैं धीरेंद्र कुमार 
  • बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज नहीं करने पर किए गए थे लाइन हाजिर
  • तीन अन्य उप निरीक्षकों व एक निरीक्षक का भी किया गया है तबादला

विज्ञापन
Accused Police Personnel Given charge of Tanakpur Kotwali
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के चंपाव में सात फरवरी को लाइन हाजिर किए गए कोतवाल धीरेंद्र कुमार 11 दिन बाद फिर टनकपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बना दिए गए हैं। इसके अलावा, चंपावत जिले के चार अन्य दरोगाओं को भी इधर से उधर किया गया है। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने मंगलवार को दरोगाओं के तबादला आदेश जारी किए हैं। 

विज्ञापन


पुलिस लाइन में तैनात धीरेंद्र कुमार को टनकपुर थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। कुमार को सात फरवरी को बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज नहीं करने के आरोप में लाइन हाजिर किया गया था। उनके हटने के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ था। अलबत्ता, अभी तक न चोर का पता चल सका है और ना ही बाइक बरामद हुई।

विज्ञापन

तब उनके स्थान पर टनकपुर के वरिष्ठ उप निरीक्षक को कार्यवाहक थानेदार बनाया गया था। इसके अलावा, पुलिस लाइन के निरीक्षक नारायण सिंह को पाटी का प्रभारी निरीक्षक, पाटी के थानेदार योगेश दत्त को दोबारा वरिष्ठ उप निरीक्षक टनकपुर और बूम चौकी प्रभारी मनोज कुमार सिंह को टनकपुर थाने में भेजा गया है जबकि मनोज कुमार सिंह के स्थान पर टनकपुर के वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह डांगी को बूम का चौकी प्रभारी बनाया गया है। 

निरीक्षक धीरेंद्र कुमार द्वारा बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज नहीं करने के मामले की जांच चल रही है। अगर इस मामले में उनकी गलती पाई गई तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
 लोकेश्वर सिंह, पुलिस अधीक्षक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed